ऐश्वर्या राय को बार बार छू रहा था ये निर्देशक? भड़क गए सलमान खान और...

सलमान खान आज भले ही सिंगल हैं लेकिन एक वक्त रहा है जब इंड्स्ट्री की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ा है। अगर बी-टाउन की सबसे मशहूर लव स्टोरी की बात की जाए तो वो आज भी सलमान खान और ऐश्वर्या राय की है.. इस कहानी में सबकुछ है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ऐश्वर्या राय को छूने के कारण निर्देशक पर दबंग खान भड़क गए थे। जी हां, ये वो वक्त था जब हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग चल रही थी।
इस दौरान सलमान खान काफी बुरी तरह से संजय लीला भंसाली पर नाराज हो गए थे। इस बात का खुलासा स्मिता जयकर ने किया था और बताया था कि क्यों सलमान खान को संजय लीला भंसाली पर गुस्सा आ गया था।
बार बार छू रहे थे
फिल्म में ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाने वाली स्मिता जयकर ने बताया, आंखों की गुस्ताखियां' गाना शूट हो रहा था और इस दौरान संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय को सीन समझा रहे थे। इस दौरान वो बार बार ऐश्वर्या राय को छूकर बता रहे थे कि सलमान को ऐसा करना है। इसके बाद सलमान खान उनके पास आए और कुछ ऐसा कहा कि सभी चौंक गए। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, सलमान खान ने निर्देशक से कहा कि आपने उसको टच क्यों किया? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। स्मिता ने ये भी कहा, 'आप समझ रहें ना कि जब प्यार होता है तो ऐसा ही होता है। उनकी केमिस्ट्री फिल्म में सबको इसलिए पसंद आई क्योंकि वो नई-नई थी और उनकी आंखों में हमेशा एक चमक रहती थी।'
राहें जुदा
हालांकि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ज्यादा दिन साथ नहीं रहे। दोनों के ब्रेकअप के बाद काफी बवाल हुआ था। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर और ऐश्वर्या राय बच्चन बन गईं। हालांकि सलमान खान अभी तक कुंवारे हैं और ऐसा कहा जाता है कि वो शादी नहीं करना वाले हैं। हालांकि वो शादी करते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications