'करीना कपूर के बाथरूम में सलमान खान..' जब भाईजान ने सुनाया था एक्ट्रेस की गद्दारी का किस्सा, हैरान हो गए..

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर हैं कि वो काफी बेबाक हैं। इस वक्त उनका एक एक किस्सा चर्चा में हैं जह उन्होने एक एक्ट्रेस पर गद्दारी का आरोप लगाया था। इस दौरान वो अपने शो दम का दम पर थे और करीना कपूर खान के साथ बात कर रहे थे।
इस दौरान उन्होने करीना कपूर खान की गद्दारी का एक किस्सा सुनाया जो कि काफी मजेदार है। करीना वहीं मौजूद थीं। सलमान खान ने कहा, ''मैं आपको इनकी (करीना कपूर खान) गद्दारी का एक किस्सा सुनाता हूं।
जब मैंने प्यार किया रिलीज़ हुई थी और फिर मैं करिश्मा कपूर साथ एक फिल्म कर रहा था जिसका नाम निश्चय था, फिल्म फ्लॉप थी। उस वक्त करिश्मा ने बताया था कि 'मेरी छोटी बहन बेबो के बाथरूम में मेरा एक बड़ा सा पोस्टर है...' तो मैं बड़ा खुश हो गया।''
फाड़ दिया पोस्टर
सलमान खान ने आगे बताया, ''इसके तीन महीने बाद करीना कपूर आकर मुझे बता भी देती हैं के' सलमान अब आपका पोस्टर नहीं है। अब राहुल रॉय का पोस्टर है, उसने न सिर्फ मेरा पोस्टर हटाया बल्कि उसे फाड़ दिया और उसकी जगह राहुल रॉय का पोस्टर लगा दिया।'' इस दौरान करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर दोनों काफी हंस रहीं थीं। जिस सलमान खान की फैन करीना कपूर हुआ करती थीं आगे चलकर उनके साथ उन्होने कई फिल्मों में किया।
वर्कफ्रंट
सलमान खान इस वक्त द बिग बुल को लेकर बिजी हैं और कहा रहा है कि ये काफी दमदार होगी। दरअसल सलमान खान इस साल ईद पर नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि वो फैन को दोगुना एंटरटेनमेंट देने के मूड में हैं।
हालांकि इस साल के अंत तक सलमान खान की ये फिल्म रिलीज हो सकती है। फिलहाल इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि सलमान खान के फैंस बेसब्री से इसके ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल की रही थी।


Click it and Unblock the Notifications