Viral Video: जब Salman Khan ने Sridevi से 'गुड न्यूज़' को लेकर किया सवाल, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

Salman Khan Asked Sridevi About Good News: श्रीदेवी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता था और आपको बता दें कि आज भले ही वह हमारे बीच नहीं रही। लेकिन आज भी उनकी छोटी से बड़ी याद हमारे बीच मौजूद है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी और शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं। जिनका नाम जान्हवी और खुशी कपूर है।
लेकिन कई बार यह कहा जाता है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे और तब जाकर उन्होंने शादी की थी। दावे के अनुसार श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और जल्दबाजी में बोनी कपूर से उन्होंने शादी की थी। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल आपको बता दें कि यह वीडियो सलमान खान के शो 'दस का दम' के दौरान का है। सलमान खान के शो पर एक एपिसोड में श्रीदेवी और पति बोनी कपूर ने शिरकत की थी। इस दौरान सलमान खान ने श्रीदेवी और बोनी कपूर से सवाल किया था कि जब आपकी शादी हुई तो आपसे भी सवाल किया गया होगा कि आप खुशखबरी कब सुन रही हैं?
सलमान खान का सवाल सुनते ही श्रीदेवी शर्मा जाती हैं और इससे इनकार कर देती हैं। हालांकि बोनी कपूर ने बिना किसी झिझक के सवाल का जवाब दिया और कहा कि किसी के पूछने से पहले ही सब कुछ हो गया था। बोनी कपूर का जवाब सुनते ही सलमान खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए और उनको गले लगा लिया।
सलमान खान ने भी बाद में अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि "मेरी मम्मी कहती है की शादी करो ना करो लेकिन गुड न्यूज़ पहले सुना देना। बेटा तुम गुड न्यूज़ कब सुनने वाले हो और तुम उसके बाद में शादी कर सकते हो।" लेकिन बोनी कपूर ने इस पर एक बार फिर से मजेदार जवाब दिया और कहा कि हमारे मामले में मम्मी से ज्यादा तो मुझे बहुत जल्दी थी। इस मजेदार जवाब को सुनने के बाद में वहां पर मौजूद सब लोग हंसने लगे।


Click it and Unblock the Notifications