..................... When Salman Khan and Shilpa Shetty had planned a dinner date, the actor stayed at her house till 5 in the morning - Hindi Filmibeat

अक्षय नहीं बल्कि इस सुपरस्टार ने शिल्पा शेट्टी के घर गुजारी थी पूरी रात,बोले- मैं सुबह साढ़े 5 बजे निकला और फिर

Shilpa Shetty

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को काफी अच्छा दोस्त बताया जाता है और इतना ही नहीं एक वक्त पर दोनों की डेटिंग की खबरें भी उड़ी थी। लेकिन बाद में शिल्पा शेट्टी ने इस बात को क्लियर कर दिया था कि उन्होंने कभी भी सलमान खान को डेट नहीं किया। लेकिन एक बार सलमान ने उनको डिनर डेट के लिए ऑफर किया। इन दिनों सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे फराह खान और शिल्पा शेट्टी के साथ में वह अपने शो दस का दाम को होस्ट करते हुए नजर आए। दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया कि उनके पिता के निधन पर सलमान खान बहुत ही ज्यादा फूट-फूट कर रोने लगे थे।

शिल्पा शेट्टी संग डिनर डेट पर गए थे सलमान खान

सलमान खान ने एक किस्सा सुनाया। एक्टर ने बताया कि जब वह शिल्पा शेट्टी को डिनर डेट पर ले जाने के लिए उनके घर पहुंचे। तो उनकी मुलाकात उनके पिता से हुई। सलमान खान ने बताते हुए कहा कि "हमने रात के खाने के लिए बाहर जाने का फैसला लिया। शिल्पा उस समय चेंबूर इलाके में रहा करती थी। इसीलिए मैं उसे लेने वहां पर गया। मैंने अपनी कार पार्क की और वह नीचे आ गई थी। लेकिन जब मैं ऊपर देखा तो लुंगी पहने हुए 6 फीट 2 इंच का एक आदमी खड़ा हुआ था। वह एक्ट्रेस के पिता थे। उन्हें देखकर मैं थोड़ा सा डर गया। मैंने उन्हें कहा कि हेलो सर, आप कैसे हैं? जिसके जवाब में उन्होंने फुल स्टेशन में कहा कि मैं ठीक हूं, 12 बजे तक इसको घर ले आना। जिस पर मैंने कहा कि मैं उसे 11:30 तक घर ले आऊंगा।"

पूरी रात शिल्पा शेट्टी के घर रहे थे सलमान खान

लेकिन जब सलमान खान शिल्पा शेट्टी को वापस घर लेकर आए तो उन्होंने उनके पिता के हाथ में एक गिलास देख लिया। उन्होंने पूछा कि क्या वह उनके साथ में ड्रिंक कर सकते हैं। क्योंकि उनके पास में भी आधा घंटा है। इसके बाद सलमान खान ऊपर गए और दोनों की बातें शुरू हुई। सलमान खान ने बताया कि "मुझे बहुत मजा आ रहा था। शिल्पा तो सोने चली गई थी और मैं सुबह 5:30 बजे तक उनके घर से वापस आया।"

शिल्पा शेट्टी के पिता के निधन पर खूब रोए थे सलमान खान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का साल 2016 में निधन हो गया था। कुछ खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि "जब सलमान खान को उनके पिता के निधन के बारे में खबर लगी तो वह उनके घर पहुंचे और जहां पर वह दोनों मिलाकर शराब पिया करते थे उस बार में फूट-फूट कर रोने लगे।" उन्होंने यह भी कहा कि "मुझे याद है, वह कई बार आधी रात को भी मेरे घर आ जाया करते थे, लेकिन मैं तब तक सो जाती थी। लेकिन सलमान खान और मेरे पापा साथ में बैठकर पेग लगाया करते थे। "

Read more about: shilpa shetty salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X