..................... When Salman Khan almost did Satte Pe Satta remake before Shahrukh and Hrithik - Hindi Filmibeat

ना शाहरूख खान, ना ही ऋतिक रोशन - सलमान खान के हिस्से में थी सत्ते पे सत्ता रीमेक

By Staff

आजकल एक ही फिल्म चर्चा में है और वो है फराह खान और रोहित शेट्टी की सत्ते पे सत्ता रीमेक। फिल्म से सबसे पहला नाम जुड़ा शाहरूख खान और कैटरीना कैफ का। इसके बाद फिल्म में एंट्री हुई ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की। बाद में नाम बदला दीपिका पादुकोण के साथ। और अंत में आई कृति सैनन। लेकिन सबसे पहले फिल्म आई थी सलमान खान के हिस्से।

दरअसल, एक अंग्रेज़ी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो सबसे पहले सत्ते पे सत्ता रीमेक के राइट्स खरीदे थे सोहेल खान ने। वो सलमान खान के साथ ये फिल्म बनाना चाहते थे। और सलमान भी इस प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन का डबल रोल करने के लिए उत्साहित थे। लेकिन दिक्कत आई सलमान की डेट्स के साथ।

when-salman-khan-almost-did-satte-pe-satta-remake-before-shahrukh-hrithik

सलमान की डेट्स 2019 तक भरी हुई थीं और राजेश वसानी चाहते थे कि फिल्म जल्दी से जल्दी बन जाए। इसलिए सोहेल खान को रीमेक पर से अपना अधिकार छोड़ना पड़ा और ये मौका तुरंत लपका रोहित शेट्टी ने जो अब फराह खान के साथ मिलकर सत्ते पे सत्ता रीमेक की तैयारी कर रहे हैं।

अब जिस कारण से सलमान को फिल्म छोड़नी पड़ी, उससे ये भी तय है कि सत्ते पे सत्ता रीमेक बहुत ही जल्द फ्लोर पर जाएगी। यानि कि यही ऋतिक रोशन की अगली फिल्म हो सकती है। वहीं हाल ही में खबर आई है कि फिल्म में हेमा मालिनी के किरदार के लिए कृति सैनन को अप्रोेच किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X