जब ऋषि कपूर करते थे अन्य महिलाओं के साथ फ्लर्ट, पत्नी नीतू कपूर ने पकड़ा था रंगे हाथ और फिर...

Neetu Kapoor Rishi Kapoor Love Story: नीतू कपूर को बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस कहा जाता है। बता दे कि वह ऋषि कपूर के साथ अपनी बेहतरीन बॉन्डिंग को लेकर काफी ज्यादा छाई रहती थी। दोनों की प्रेम कहानी हर तरफ सुनने को मिल जाती थी। ऋषि और नीतू दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी ओपन द और खुलकर बात करते थे।
लेकिन आपको बता दें कि एक बार इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने ऋषि को लेकर कई सारे चौंकाने वाले खुलासे कर दिए थे। नीतू कपूर ने बताया था कि उन्होंने ऋषि कपूर को एक नहीं बल्कि कई बार दूसरी महिलाओं के साथ में फ्लर्ट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस बात को सुन हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो गया था।
नीतू कपूर ने इस पर कहा था कि "मैंने कई बार उन्हें फ्लर्ट करते हुए पकड़ा है। मैं वह पहली ऐसी शख्स होती थी जिसे किसी आउटडोर लोकेशन पर होने वाली शूट पर उनके अफेयर के बारे में पता चल जाया करता था। लेकिन यह सब सिर्फ वन नाइट स्टैंड होते थे। मैंने उनसे कई सालों तक इसको लेकर काफी झगड़े किए।"
नीतू कपूर ने आगे बताया कि बाद में "मैंने आगे बढ़ाने के लिए एटीट्यूड को अपना लिया था और सोचा कि अब देखते हैं कि आखिरकार यह कितने दिन तक काम करेगा। बाद में हम एक दूसरे को लेकर कॉन्फिडेंट हो गए और मुझे पता था कि फिलिंग्स और वन नाइट स्टैंड से ज्यादा उनके लिए परिवार जरूरी है।"
नीतू कपूर आगे बताती है कि "ऋषि कपूर का यह सब कुछ ही दिनों के लिए था। वह मुझ पर इतनी ज्यादा डिपेंडेंट थे कि मुझे कभी भी छोड़ नहीं सकते थे। मुझे ऐसा लगता है कि कई बार पुरुषों को कुछ हद तक फ्रीडम दे देनी चाहिए। उनका स्वभाव फ्लर्टी ही होता है और उन्हें कोई भी बांधकर नहीं रख सकता है।"
इससे पहले भी नीतू कपूर ने ऋषि को लेकर एक बयान दे दिया था और मजाक में कह दिया था कि एक बार तो उन्हें ऐसा लगा कि बस बहुत हो चुका। उनको अब ऋषि को छोड़ देना चाहिए लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकती थी। बता दें कि ऋषि और नीतू ने साल 1980 में शादी की। वह रिद्धिमा और रणबीर कपूर के माता-पिता बने। फिर साल 2020 में ऋषि का निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications