जब इस निर्देशक पर भड़क उठे थे ऋषि कपूर- "गैर जिम्मेदार, कपूर परिवार का भी नाम खराब कर दिया"
ऋषि कपूर जितना अपनी मुस्कुराहट के लिए पसंद किये जाते थे, उतना ही उनका गुस्सा भी चर्चित था। एक्टर हो, निर्देशक हो या कोई भी हो, ऋषि कपूर को यदि कोई बात पसंद नहीं आती, तो वो गुस्सा जाहिर करने से पीछे नहीं हटते थे। बात साल 2017 की है, जब फिल्म जग्गा जासूस की रिलीज के बाद निर्देशक अनुराग बासु को ऋषि कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें लापरवाह बताया था। उनके अनुसार, फिल्म फ्लॉप होने के लिए सबसे ज्यादा अनुराग जिम्मेदार हैं, जिनकी वजह से फिल्म तीन सालों से पोस्टपोंड होती आई थी। वहीं, फिल्म से अचानक गोविंदा का सीन भी काट दिया गया था, जिस पर ऋषि कपूर ने गुस्सा जताया था।

हालांकि अनुराग बासु और रणबीर कपूर हमेशा इस लड़ाई से दूर ही रहे। दोनों अच्छे दोस्त हैं। ऋषि कपूर के सभी आरोपों पर अनुराग बासु ने कहा था- "मैं एक सीनियर एक्टर के खिलाफ कुछ भी कहने से बचना चाहता हूं। वैसे भी वो मेरे दोस्त के पिता हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











