..................... When Rishi Kapoor did this act with Amitabh Bachchan, mentioned in autobiography|जब ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कर डाली थी यह हरकत, ऑटोबायोग्राफी में किया था जिक्र| - Hindi Filmibeat

जब ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कर डाली थी यह हरकत, ऑटोबायोग्राफी में किया था जिक्र

Rishi Kapoor

बॉलीवुड के पहले चॉकलेटी हीरो ऋषि कपूर ने बतौर लीड एक्टर फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया था। 'बॉबी' से फिल्मों में काम करने का शुरू हुआ ऋषि कपूर का सफर उनकी मृत्यु तक चलता रहा। फिल्म 'मेरा नाम जोकर' की असफलता के बाद कर्ज में डूबे राज कपूर ने 'बॉबी' को अपना कर्ज उतारने और ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए बनाया था। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही। फिल्म में 16 साल की डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की टीनएज जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला। इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर को अवार्ड भी मिला था। लेकिन इसे पाने के लिए उन्होंने बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन के साथ जो किया था, उसका अफसोस उन्हें आगे चलकर काफी हुआ था। ऋषि कपूर ने इस बात का जिक्र अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है। हालांकि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के बीच काफी गहरी दोस्ती भी थी।

अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया जिक्र :

अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया जिक्र :

ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा है, उन्हें फिल्म 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया था। हालांकि उन्होंने स्वीकार भी किया था कि इस अवार्ड को पाने में उनका कोई श्रेय नहीं था। ऋषि ने खुद ही कहा था कि इस अवार्ड को उन्होंने रुपयों के बदले खरीदा था। इस अवार्ड को जीतने की दौड़ में सबसे आगे अमिताभ बच्चन चल रहे थे। अमिताभ बच्चन को भी पूरा यकीन था कि फिल्म 'जंजीर' के लिए उन्हें यह अवार्ड मिलेगा। लेकिन असलियत में ऐसा नहीं हुआ।

30 हजार रुपयों में खरीदा था अवार्ड :

30 हजार रुपयों में खरीदा था अवार्ड :

ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखा था, "तारकनाथ गांधी नाम के एक पीआरओ से मैंने 30 हजार रुपयों में वह अवार्ड खरीदा था।" इसी वजह से अवार्ड की इस दौड़ में अमिताभ बच्चन पिछड़ गये थे और यह अवार्ड ऋषि कपूर की झोली में आ गिरी थी। हालांकि उम्र के आखिरी पड़ाव पर आकर उन्हें इस बात का काफी अफसोस भी हुआ था। उन्होंने इस बात को अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी लिखा था।

अटूट याराना ही नहीं समधी भी थे दोनों :

अटूट याराना ही नहीं समधी भी थे दोनों :

ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन के बीच काफी गहरा याराना था। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी थी कि अपने टूट हाथ में पट्टी बांधकर ही अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर की शादी में शामिल हुए थे। ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन सिर्फ जिगरी यार ही नहीं बल्कि दोनों का आपस में समधी वाला रिश्ता भी है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की शादी ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा के बेटे के साथ हुई है। इस लिहाज से ऋषि कपूर श्वेता नंदा के ममिया ससुर और अमिताभ बच्चन के समधी हुए। ऋषि कपूर के निधन के बाद अमिताभ बच्चन बुरी तरह से टूट गये थे। इससे उबरने में भी उन्हें काफी वक्त लग गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X