'वो पाकिस्तानी और 2 बच्चों का...' BF के बारे में पता चलते ही भड़की एक्ट्रेस की मां

Richa Chadha, Ali Fazal

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने कई सालों तक डेट किया और बाद में साल 2020 में दोनों ने शादी भी रचाई। बता दे कि दोनों की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा कमल की राही। दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं और इसके बावजूद उन्होंने अपने इश्क को मुकम्मल किया। हालांकि उनकी शादी में कई मुश्किलें आई। लेकिन दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रचाई। लेकिन ऋचा चड्ढा ने एक बार अपनी मां का दोनों के रिश्ते को लेकर रिएक्शन बताया।

ऋचा चड्ढा की मां को हुआ था कन्फ्यूजन

दरअसल हाल ही में ऑल अबाउट ईव पॉडकास्ट के दौरान ऋचा चड्ढा ने इस बात का खुलासा किया और बताया कि अली के साथ रिश्ते में आने के कुछ दिन के बाद उन्होंने अपनी मां को इसके बारे में बताया। उनकी मां ने अली फजल को पाकिस्तानी सिंगर अली ज़फ़र समझा। उन्होंने ऑनलाइन देख लिया और यह गड़बड़ हो गई थी। ऋचा ने यह भी बताया कि उनकी मां ने उनको घबराकर कहा कि अली तो पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।

ऋचा की मां ने अली फजल को समझा अली ज़फ़र

ऋचा चड्ढा ने इस पर बताया कि उनकी मां ने उन्हें यह बताया कि अली तो लाहौर से है। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने अपनी मां को समझा दिया कि अली फजल और अली जफर दोनों ही अलग इंसान है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जिस इंसान को उनकी मां ने ऑनलाइन देख लिया था वह पाकिस्तानी सिंगर अली जफर थे।

अली फज़ल को देख ऋचा की मां का रिएक्शन

ऋचा ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनकी मां ने अली को पहली बार देखा तो उनका रिएक्शन कैसा रहा। एक्ट्रेस ने बताया कि पहली मुलाकात में अली उनको काफी पसंद आए। मां ने उनको देखकर कहा कि बड़ा सुंदर है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि अक्सर उनके रिश्तेदार शादी को लेकर सवाल करते थे कि उनकी शादी कैसे होगी? पॉडकास्ट के दौरान जब ऋचा से पूछा गया कि उन्होंने रिश्तेदारों के सवालों का सामना किया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बस एक अलग धर्म के इंसान को डेट करो और लोग पूछना खुद ब खुद बंद कर देते हैं।

Read more about: richa chadha ali fazal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X