..................... जब Rekha को डेब्यू फिल्म के सेट पर इस एक्टर ने किया जबरदस्ती KISS, 5 मिनट चला तमाशा, आंखों से निकल पड़े आंसू! When Rekha Was Forcibly Kissed By This Actor For 5 Minutes On Sets Of Her Debut Film, Shocking Revelations - Hindi Filmibeat

जब Rekha को डेब्यू फिल्म के सेट पर इस एक्टर ने किया जबरदस्ती KISS, 5 मिनट चला तमाशा, आंखों से निकल पड़े आंसू!

By Filmibeat Desk
when-rekha-was-forcibly-kissed-by-this-actor-for-5-minutes-on-sets-of-debut-film-shocking-revelation

Rekha: रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत काफी कम उम्र में कर दी थीं। करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस आज एक सदाबहार स्टार के रूप में मानी जाती हैं। लेकिन बता दें, एक्ट्रेस का सफर इतना आसान नहीं था। फिल्म 'अनजाना सफर' फिल्म की शूटिंग के दौरान रेखा की उम्र महज 15 साल की थी। जब उनके साथ एक हादसा हुआ, जिसने उनकी आंखों में आंसू ला दिये।

फिल्म अंजाना सफर की शूटिंग हो रही थी। एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए रेखा सेट पर पहुंचीं। वहां जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला.. रेखा के को-एक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने उन्हें होठों पर चूमना शुरू कर दिया.. जो कि 5 मिनट तक चला। कैमरा रोल करता रहा। रेखा की आंखों में आंसू भर गए थे।

यूनिट के सदस्य इस सीन पर सीटियां मार रहे थे। सीन के बारे में रेखा को कोई जानकारी नहीं थी। बाद में एक्टर ने इसे डायरेक्टर का आइडिया बताया। और कहा कि डायरेक्टर रेखा का ओरिजनल रिएक्शन लेना चाहते थे।

किताब में किया गया है जिक्र

यासीर उस्मान द्वारा लिखी, रेखा की जीवन पर आधारित किताब 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में इसका जिक्र किया गया है। किताब में लिखा है- "अंजना सफर की शूटिंग बॉम्बे के महबूब स्टूडियो में चल रही थी। राजा नवाथे फिल्म के निर्देशक और सिनेमेटोग्राफर थे। फिल्म के पहले ही शेड्यूल में, कुलजीत पाल (निर्देशक), राजा और बिस्वजीत (मुख्य अभिनेता) ने एक योजना बनाई थी, जिसमें रेखा शिकार बनीं। उस दिन रेखा और बिस्वजीत के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। जैसे ही निर्देशक ने 'एक्शन' कहा, बिस्वजीत ने रेखा को अपनी बाहों में ले लिया और अपने होंठ उसके होठों पर दबा दिए। रेखा अवाक रह गई। इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया था। न तो निर्देशक 'कट' का आदेश दे रहा था और न ही बिस्वजीत उन्हें छोड़ रहा था। पूरे पांच मिनट तक बिस्वजीत रेखा को किस करते रहे। यूनिट के सदस्य सीटी बजा रहे थे। रेखा की आँखें कसकर बंद थीं लेकिन वे आँसुओं से भरी थीं।"

Read more about: rekha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X