'हां मैं शराब और ड्रग्स लेती हूं'..जब रेखा के इस खुलासे ने मचा दी थी सनसनी, खुद को कहा था 'Impure

रेखा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र से रेखा ने काम करना शुरू कर दिया था। रेखा का क्रेज कुछ ऐसा है कि हर पीढ़ी उन्हें पसंद करती है। रेखा अपनी जिंदगी से जुड़ी कोई भी बात छिपाती नहीं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि, उन्होंने फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था लेकिन आर्थिक दिक्कतों की वजह से उन्होंने 13 साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी।
जेमिनी गणेशन और पुष्पावली की बेटी रेखा ने 1970 में 'सावन भादो' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेखा की निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही थी। कभी अफेयर तो कभी शादी की वजह से रेखा हमेशा सुर्खियों में रही हैं। रेखा ने मुकेश अग्रवाल से शादी की थी लेकिन दोनों की शादीशुदा जिंदगी में भी दिक्कत आने लगी और संदिग्ध रूप से निधन हो गया था।
रेखा का नाम बाद में अमिताभ बच्चन से जुड़ा था। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी लव लाइफ हमेशा ही चर्चा में रही है लेकिन रेखा या अमिताभ बच्चन ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। रेखा ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कोई सच्चाई कभी नहीं छुपाई । सिमी गरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने अपनी बुरी आदतों का भी खुलासा किया था।

जब रेखा ने कहा था...
रेखा ने सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो शराब पीती हैं। सिमी गरेवाल ने रेखा से कहा था कि कभी भी किसी ने उनको शराब पीने की आदत के बारे में नहीं सुना है। इस पर रेखा ने कहा था- 'मैं निश्चित रूप से शराब पीती हूं, ड्रग्स भी लेती हूं, मैं इम्प्योर हूं और वासना से भरी हुई हूं।'

अफेयर पर की थी बात
रेखा ने इस इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें की थी। उस समय रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की बातें फिल्मी जगत में खूब हुआ करती थी, खबरों में उनके अफेयर की खबरें हुआ करती थी। कई उन्होंने इस इंटरव्यू में पहली बार अमिताभ बच्चन के बारे में भी बात की थी।

अमिताभ के साथ अफेयर पर कहा
रेखा ने कहा था- मुझे अभी तक एक भी पुरुष, महिला या बच्चा नहीं मिला जो उनके प्यार में नहीं पड़ा हो तो मैं कैसे बाहर हुई। मैं किस बात से इनकार करती हूं, क्या मैं उनके प्यार में नहीं हूं, मैं बिल्कुल हूं।'

कब हुई थी मुलाकात
ऐसा कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन की मुलाकात फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर हुई थी। तब अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुछ सालों के बाद दोनों का ब्रेक अप हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications