जब शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची थी Rekha, छूने लगीं पैर तो सास ने धक्का मार घर से किया बेदखल

Rekha, Vinod Mehra

Rekha Vinod Mehra Marriage: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही। कई बार उनका नाम अमिताभ बच्चन के साथ में भी जोड़ा है। इतना ही नहीं उनके जीवन में कई बार प्यार में दस्तक भी दी लेकिन इसके बावजूद आज भी वह अकेली है। लेकिन आज हम आपको रेखा की पहली शादी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल जब वह शादी करके अपने ससुराल पहुंची तो उनकी सास ने उन्हें धक्के मार कर घर से निकाल दिया था।

रेखा ने जब की थी पहली शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें की रेखा की दो बार शादी हो चुकी है और उन्होंने पहली शादी एक्टर विनोद मेहरा के साथ में की थी। एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत में ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और इस बात का जिक्र रेखा पर लिखी हुई किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है।

रेखा को सास ने धक्के मार कर घर से किया था बाहर

विनोद मेहरा की इससे पहले दो शादियां हो चुकी थी और उन्होंने रेखा के साथ में तीसरी शादी रचाई। दोनों ने कोलकाता में शादी रचाई और इस बारे में दोनों के ही परिवारों को नहीं पता था। लेकिन जब शादी के बाद एक्टर रेखा को अपने घर पर लेकर पहुंचे तो उनकी मां कमला मेहरा भड़क गई। अपनी बहू का स्वागत करने के बजाय उन्होंने रेखा के साथ में बहुत बुरा बर्ताव किया।

कुछ समय के बाद टूट गया था विनोद-रेखा का रिश्ता

खबरों के अनुसार जब रेखा पहली बार ससुराल पहुंची और उन्होंने अपने सास के पैर छूने की कोशिश की तो कमला मेहरा ने उनको धक्का मार दिया। इसके बाद में विनोद मेहरा की मां ने रेखा को अपनी बहू स्वीकार करने से इनकार कर दिया। कमला मेहरा ने दोनों को घर में घुसने नहीं दिया। इसके बाद में रखा और विनोद मेहरा वापस चले गए और कुछ वक्त के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया।

विनोद-रेखा ने कभी नहीं कबूला शादी का सच

हैरानी की बात तो यह है कि विनोद मेहरा और रेखा में से किसी ने भी इस शादी को स्वीकार नहीं किया। बाद में साल 1988 में विनोद मेहरा ने किरण के साथ में शादी रचा ली। रेखा ने भी बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ में शादी रचाई और शादी के 6 महीने के बाद में ही उनके पति ने आत्महत्या कर ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: rekha vinod mehra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X