Sholay में जब अमिताभ बच्चन पर चल गई थी असली गोली, जानें किसके हाथ में थी बंदूक

'शोले' बॉलीवुड की सबसे ऐतिहासिक फिल्मों में एक मानी जाती है। 47 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म के सभी डायलॉग से लेकर किरदार तक आज भी लोग नहीं भूले हैं। आज की युवा पीढ़ी भी इस फिल्म को देखना पसंद करती है। फिल्म की शूटिंग के दौरान कई मजेदार घटनाएं हुई थीं जिसकी चर्चा आज तक होती है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बाल-बाल बच गए थे।
'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर अमिताभ बच्चन ने एक बार इस घटना का जिक्र किया था जिसके बारे में जानकर वहां बैठे दर्शक भी हैरान रह गए थे। दरअसल, 'शोले' की क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के ऊपर नकली नहीं बल्कि असली गोली चल गई थी और सबसे बड़ी बात यह थी कि बंदूक गब्बर यानी अमजद खान नहीं बल्कि किसी और के पास थी।
क्लाईमैक्स की शूटिंग के दौरान असली गोली किसी और नहीं बल्कि वीरू यानी धर्मेंद्र के हाथों से चली थी। धर्मेंद्र के हाथों से निकली यह असली गोली अमिताभ बच्चन के कान को छूती हुई चली गई थी और अमिताभ बच्चन की जान जाते-जाते रह गई थी।

कैसे हुआ था हादसा
अमिताभ बच्चन ने बताया था- 'जब हम क्लाइमेक्स सीन सूट कर रहे थे, धर्मेंद्र नीचे खड़े थे और मैं पहाड़ी के ऊपर था। धरम जी को जल्दी-जल्दी गोला बारूद और गोलियां उठाकर अपने पास रखना था। लेकिन, जब वो गोलियां उठा रहे थे वो गिर जा रही थी ऐसे में बार-बार रीटेक हो रहा था। धर्मेंद्र ये सीन बार-बार करके काफी चिढ़ गए थे।'

धर्मेंद्र को आया गुस्सा
अमिताभ बच्चन ने बताया था कि, धर्मेंद्र इस बात से इतना अधिक गुस्सा आ गया कि उन्होंने गोलियों को उठाकर सीधे गन में भर दिया। लेकिन, ये असली गोलियां थी। गुस्से में धर्मेंद्र ने गोली से भरी बंदूक चला दी और वो अमिताभ बच्चन की कनपटी के पास से निकली।

बच गए बिग बी
अमिताभ बच्चन ने कहा था- 'वो असली गोली थी। हालांकि, मैं इस घटना में बच गया।' शोले फिल्म से जुड़े ऐसे कई दिलचस्प किस्से हैं जो लोगों कभी हैरान कर देते हैं तो कभी चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। इस साल 15 अगस्त को फिल्म रिलीज हुए 48 साल हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications