हसीना की पहली फ़िल्म के चलते ही मचा बवाल, लोग करने लगे सुसाइड, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह?

Rati Agnihotri, kamal Haasan

Rati Agnihotri Movies: अक्सर देखने के लिए मिलता है कि फ़िल्म इंडस्ट्री की हसीनाओं की खूबसूरती देखकर हर कोई उन पर फिदा हो जाता है। लेकिन आज हम आपको 80 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनकी खूबसूरती लाजवाब थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं रति अग्निहोत्री की। उन्होंने 10 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था।

लेकिन रति अग्निहोत्री के परिवार के लोग उनके खिलाफ हो गए थे। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने और फिल्मों में जाकर कम करें। लेकिन इसके बावजूद घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर रति अग्निहोत्री ने फिल्मों में मुकाम प्राप्त किया बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को स्थापित भी कर दिया था। लेकिन आपको बता दें कि रति अग्निहोत्री की पहली ही फिल्म के चलते कांड हो गया था।

कुछ खबरों के अनुसार रति अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की। लेकिन उन्हें असल पहचान बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिली। उन्होंने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'एक दूजे के लिए' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री के अपोजिट कमल हासन को देखा गया। ये फ़िल्म सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन फिल्म को देखने के बाद कई प्रेमी जोड़े सुसाइड करने लग गए थे।

दरअसल, रति अग्निहोत्री की फ़िल्म 'एक दूजे के लिए' में ट्रैजिक लव स्टोरी दिखाई गई थी। फिल्म के क्लाइमेक्स में हीरो और हीरोइन को सुसाइड करते हुए दिखाया गया था। फिल्म के इस सीन को देखने के बाद में वो प्रेमी जोड़े सुसाइड करने लग गए थे, जिनके प्यार को समाज और घर वालों ने मंजूर नहीं किया था। जब ऐसी सुसाइड की घटनाएं बढ़ती जा रही थी तो फिल्म के मेकर्स ने क्लाइमैक्स का वो सीन हटवा दिया।

More from Filmibeat

Read more about: rati agnihotri kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X