जब रानी मुखर्जी ने सलमान खान के साथ रखी अपनी अधूरी ख्वाहिश, बोलीं- तुम्हारी बेटी और शाहरुख...

Rani Mukerji On Salman Khan Daughter: सलमान खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। दोनों ने कई बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही साथ दोनों एक बहुत ही अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब सलमान खान को हिरण केस में गिरफ्तारी हो रही थी तो वह उनके साथ में खड़ी हुई थी।
अगर हम सलमान खान की बात करें तो अक्सर उनसे उनकी शादी और बच्चों को लेकर सवाल किया जाता है। यहां तक की खुद रानी मुखर्जी जब भी 'बिग बॉस' में आती है तो वह जरूर रहती है कि सलमान भले ही शादी ना करें लेकिन पिता बन जाए। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं।
दरअसल आपको बता दें की रानी मुखर्जी एक बार शाहरुख खान के साथ में सलमान खान के शो 'दस का दम' में पहुंची थी। जहां पर एक्ट्रेस ने सलमान से कहा कि मैं चाहती हूं कि तुम एक बेटी के पिता बन जाओ। जिस पर शाहरुख खान ने फट से जवाब दिया कि "बच्चे कर दिए, रिश्ता भी ले आई, ये तो सब कुछ सेट कर चुकी है, ये रानी मुखर्जी नहीं बल्कि शादी मुबारक है।"
रानी मुखर्जी की बात को सुनते ही सलमान खान काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। तब फिर अभिनेत्री ने कहा कि वह ऐसा इसीलिए कह रही है जिससे की बेटी का रिश्ता शाहरुख खान के बेटे अबराम के साथ में किया जा सके। इस बात का पूरा मतलब यही निकलता है कि यह रानी मुखर्जी, सलमान और शाहरुख को एक दूसरे का समधी बनाना चाहती है।
हालांकि सलमान खान ने पिता बनने को लेकर 'आप की अदालत' शो के दौरान खुलासा किया था कि "उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है। वह पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं और देश में सरोगेसी का कानून बदला जा चुका है। एक्टर ने कहा था कि जब बच्चे आते हैं तो मां भी आती है। इसीलिए मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों की असली मां मेरी पत्नी हो।"


Click it and Unblock the Notifications