#FLASHBACK..जब रणबीर ने कैट के लिए सलमान को इस तरह किया IGNORE !
पिछले ही दिनों रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी को रिलीज़ हुए 9 साल हुए थे। जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और कैटरीना के बीच प्यार के फूल खिले थे। दोनों का रिलेशन काफी समय तक चला था लेकिन बाद में इन दोनों की राह अलग हो गई।

हालांकि दोनों आज भी दोस्त हैं और कुछ ही समय पहले इनकी फिल्म जग्गा जासूस भी रिलीज़ हुई थी। हालांकि फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई लेकिन दोनों ने साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन काफी अच्छी तरह से किया था।
बहरहाल, आज हम आपको फ्लैशबैक में ले जाएंगे और इन दोनों के एक इंटरव्यू से रू-ब-रू कराएंगे जिसमें दोनों ने किस तरह से अपने अपने एक्स को इग्नोर किया था। ये इंटरव्यू अजब प्रेम की गजब कहाना के प्रमोशन के दौरान का है...आप भी पढ़िए...


Click it and Unblock the Notifications











