जब रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की बेहद प्राइवेट फोटो हो गई थी लीक, दीपिका पादुकोण-सलमान खान का ऐसा था रिएक्शन!

By Filmibeat Desk
when-ranbir-kapoor-katrina-kaif-private-photos-leaked-deepika-padukone-s-takes-dig-salman-khan-angry

Ranbir Kapoor- Katrina Kaif: सेलिब्रिटीज को कई बार ऐसी घटनाओं से भी गुजरना पड़ता है, जो अप्रिय होती हैं। जैसे कि कई बार उनके प्राइवेट लम्हों को पब्लिक कर दिया जाता है। कुछ सालों पहले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब उनके एक वेकेशन से कुछ प्राइवेट तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर दी गई थीं।

प्राइवेट पलों की फोटोज लीक

एक समय पर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इनका रिश्ता काफी सालों तक चला था और दोनों लिव इन में भी रह रहे थे। इसी दौरान कैटरीना और रणबीर वेकेशंस पर इबिजा गए थे। जहां से दोनों के प्राइवेट पलों की तस्वीर हर जगह वायरल हो गई थी। इन तस्वीरों में कैटरीना बिकिनी में दिख रही थीं, जबकि रणबीर शर्टलेस थे। इस घटना को लेकर काफी हंगामा मचा था।

पूरे मामले पर कैटरीना कैफ ने अपना गुस्सा निकाला था और पैपराजी के खिलाफ लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। वहीं, दीपिका पादुकोण और सलमान खान ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया था।

दीपिका पादुकोण ने कैट पर मारा था ताना

करण जौहर के शो पर दीपिका ने कहा था, "मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ.. लेकिन अगर आप सेलेब्रिटी हैं तो ये चीजें होनी ही हैं। और मुझे नहीं लगता कि आप किसी पर कुछ भी आरोप लगा सकते हैं। मैं एक पब्लिक फिगर हूं और अगर किसी ने मुझे कैमरे में कैप्चर किया है तो मुझे थोड़ा सावधान रहना चाहिए था। लोग आपके बारे में बात करेंगे, ऐसा होता है।" बता दें, इसके बाद दीपिका और कैटरीना के बीच लंबे समय तक अनबन रहा था।

सलमान खान ने पैपराजी पर दिखाया था गुस्सा

वहीं, दीपिका से उलट दबंग खान ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था, "किसी की भी सार्वजनिक तस्वीरें इस तरह से लीक करना गलत है। सोचिये यदि कोई आपकी मां, बहन, बीवी, या गर्लफ्रेंड की तस्वीरें इस तरह से लीक कर दे तो आपको कैसा लगेगा? अगर आपके बॉयफ्रेंड की भी ऐसी तस्वीरें सामने आएं तो क्या आप इसे पसंद करेंगी? यह सही नहीं है। हम फिल्मों में क्या करते हैं यह अलग बात है, लेकिन इस तरह से किसी की निजी जिंदगी को उजागर करना सही नहीं है, आपको ऐसा कुछ करने का कोई अधिकार नहीं है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X