150 करोड़ में बनी फ़िल्म हुई सुपरफ्लॉप... बर्बाद हुआ सारा पैसा तो अब साउथ एक्ट्रेस संग..

Ranbir Kapoor

फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म फ्लॉप और हिट जाना किस्मत की बात है। ऐसा जरूरी नहीं कि हर एक्टर की फिल्म हर बार हिट जाए। हर एक्टर का स्टारडम एक वक़्त तक ही रहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फिल्मी सितारे के बारे में बताने वाले हैं जो कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की। उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र से पर्दे पर एक बार फिर वापसी की। इसी साल श्रद्धा कपूर के साथ में तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में देखा गया। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई।

कई फिल्मों ने किया अच्छा प्रदर्शन

रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी की 410 करोड़ के बजट वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम किया और इसका बड़े पैमाने पर प्रमोशन भी हुआ था। लेकिन रिलीज होने के बाद में इस फिल्म ने 430 करोड़ की कमाई की और इसीलिए मेकर्स को इससे कुछ ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाया। बाद में रणबीर कपूर को श्रद्धा कपूर के साथ में तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में देखा गया। इस फिल्म को 175 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और बाद में एक्टर सुपर फ्लॉप हो गए।

रणबीर की ये फ़िल्म हुई सुपरफ्लॉप

दरअसल रणबीर कपूर की शमशेर फिल्म को 150 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं हो पाई और एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने सिर्फ 63 करोड़ की कमाई की और मेकर्स को बड़ा घाटा हो गया। 90-100 करोड रुपए का पूरा का पूरा घाटा हुआ। रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म शमशेर यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई गई थी और इसमें संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर भी नजर आई थी। करण मल्होत्रा द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया था और यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

50 फीसदी फीस में की कटौती

लेकिन अब रणबीर कपूर ने अपनी फीस 50 फीसदी घटा दी है। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार एक्टर मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल के लिए अभी भी अपनी फीस में 50% की कटौती कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर को साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ में देखा जाएगा। जिसे 1 दिसंबर को रिलीज किया जाने वाला है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, और अनिल कपूर भी लीड किरदार में नजर आएंगे।

रणबीर ने फीस में की भारी कटौती

एक वेब पोर्टल ने सूत्रों के हवाले से यह बताया है कि रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल के लिए अपनी फीस 70 करोड रुपए से घटकर सिर्फ 35 करोड़ की कर दी है। बता दें कि एक्टर ने अपनी फीस में कटौती करने के बदले में फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सा ले लिया है। इसीलिए अगर यह फिल्म अच्छा खासा पैसा कमाती है तो एक्टर अपनी 70 करोड रुपए की फीस से कहीं ज्यादा कमा सकते हैं। यह पहली बार होने वाला है कि रणबीर प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को फॉलो करने वाले हैं और इसे तीनों खानों के अलावा कई दिग्गज अभिनेता भी कर चुके हैं।

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X