बोनी कपूर नहीं रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने रखा था 7 दिनों का व्रत, जानिए क्या थी वजह

Sridevi, Rajinikanth

बॉलीवुड की दिग्गज और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी न सिर्फ एक मशहूर अभिनेत्री थी बल्कि दिल से भी बहुत अच्छी थी। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ में भी काफी अच्छी बॉन्डिंग रखी। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा नाम कमाया और श्रीदेवी के साथ में भी काफी फिल्मों में काम किया।

13 साल की उम्र में 25 साल के एक्टर की मां का निभाया श्रीदेवी ने किरदार

बता दे कि साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'मंदरू मुदिचू' में 13 साल की उम्र में ही श्रीदेवी ने 25 साल के एक्टर रजनीकांत की मां का किरदार निभाया। दोनों की ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आई और वहीं दूसरी तरफ ऑफिस स्क्रीन भी दोनों के रिलेशन काफी अच्छे रहे। इस फिल्म के बाद में दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ में काम किया। श्रीदेवी, रजनीकांत की एक्टिंग की बहुत बड़ी फैन थी। एक वक्त हुआ करता था जब एक्ट्रेस ने रजनीकांत के लिए 7 दिनों के लिए व्रत रखा और यह खुलासा खुद रजनीकांत ने किया था।

श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए रखा एक हफ्ते का व्रत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2011 में रजनीकांत फिल्म राणा की शूटिंग कर रहे थे और उसे समय उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। बाद में एक्टर को सिंगापुर के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया। श्रीदेवी को रजनीकांत के बारे में पता चला कि वह बीमार है तो एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई। रजनीकांत की अच्छी सेहत के लिए एक्ट्रेस ने एक हफ्ते का व्रत किया।

श्रीदेवी की दुआओं से रजनीकांत हुए ठीक

इसी के साथ-साथ रजनीकांत की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना करने के लिए पुणे के साई बाबा मंदिर पर भी पहुंची। श्रीदेवी की दोनों से एक्टर बहुत जल्दी ठीक हो गए थे। श्रीदेवी और रजनीकांत ने साथ में फरिश्ते, चालबाज, भगवान दादा, जुल्म और गैर कानूनी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Read more about: sridevi rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X