जब बीमार पड़े Rajesh Khanna, अस्पताल में फिल्ममेकर्स ने बुक करवा लिए थे कमरे! जानिए क्यों

राजेश खन्ना के बारे में हमें काफी सारी बातें सुनने को मिली है। बता दें कि वह अपने जमाने के एक मशहूर और दिग्गज अभिनेता के रूप में देखे जाते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा जबरदस्त थी कि उनके फैंस उन्हें खून के लेटर तक भेज दिया करते थे।
इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि लोग उनकी हेयर स्टाइल से लेकर पहनावे तक को कॉपी किया करते थे। कुछ ख़बरों के अनुसार जो उनकी फीमेल फैंस होती थी वह उनके नाम का सिंदूर तक लगा लिया करती थी। लेकिन आज हम आपको राजेश खन्ना से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।
राजेश की सलामती के लिए फैंस में रखे थे व्रत
दरअसल आपको बता दें कि राजेश खन्ना एक बार काफी ज्यादा बीमार हो गए थे। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में तक भर्ती करवा दिया गया था। लेकिन जैसे ही इस बात की खबर बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को लगी तो उनके बीच एक होड़ सी मच गयी थी। बता दें कि वो लोग राजेश खन्ना के अस्पताल वाले कमरे के अगल-बगल वह कमरा बुक करने की होड़ में लग गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वह चाहते थे कि जैसे ही एक्टर ठीक हो तो वह उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का ऑफर डे सके। यहां तक कि कुछ खबरों की मानें तो जब राजेश खन्ना बीमार पड़े थे तो उनके फैंस ने उनकी तबीयत ठीक कर हो जाने के लिए व्रत और हवन पूजन भी करवाया था।
राजेश खन्ना ने डिंपल से शादी कर हर किसी को किया था हैरान
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार राजेश खन्ना की जिंदगी में अंजू महेंद्रू हुआ करती थी। लेकिन वह उनसे शादी भी करना चाहते थे। मगर दोनों कारिश्ता उस मुकाम तक पहुंच नहीं पाया वह ग्राम बीच में ही राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का ब्रेकअप हो चुका था। लेकिन बाद में राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटे डिंपल कपाड़िया से शादी रचाई। जिसके बाद में हर कोई काफी हैरान हो गया था। आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू को जलाने के लिए जानबूझकर अपनी शादी की बारात उन्हीं के घर के नीचे से निकलवाई थी।


Click it and Unblock the Notifications