14 महीने के लिए Rajesh Khanna ने खुद को कर लिया था कैद, आत्महत्या को लेकर आने लगे थे विचार

Rajesh Khanna: राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता था। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त थी और हर कोई उनका दीवाना हुआ करता था। उनके स्टारडम भी काफी ज्यादा बेहतरीन था। यहां तक कि 70 के दशक के दौरान उनकी फीमेल फैंस के उनके घर पर लव लेटर आया करते थे। जिनकी संख्या इतनी ज्यादा होती थी कि उन्हें पढ़ने के लिए एक्टर ने एक आदमी रख लिया था। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि राजेश खन्ना इतने अकेले हो गए कि उन्हें आत्महत्या करने का विचार आने लगा।
राजेश और डिंपल के रिश्ते में आने लगी थी दरार
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने लव मैरिज की और एक दशक के बाद में दोनों के बीच में दरार आना शुरू हो गया। खबरों के अनुसार दोनों के बीच में दरार आने की वजह यह थी कि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि डिंपल कपाड़िया शादी के बाद में फिल्मों में काम करें। इस बात को लेकर दोनों के बीच में हमेशा लड़ाई होती रहती थी और बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
आत्महत्या का सोचने लगे थे राजेश खन्ना
हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान राजेश खन्ना ने बताया था कि डिंपल कपाड़िया से अलग होने के बाद में वह काफी अकेले हो गए थे। उन्होंने तकरीबन 14 महीना तक खुद कोकैद कर लिया था। ना तो वह नई फिल्मों को साइन कर रहे थे और ना ही कोई काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका दूसरों पर से ही नहीं बल्कि खुद पर से भी भरोसा उठ गया था। इसी समय पर वह काफी ज्यादा परेशान रहने लगे और आत्महत्या करने की भी सोचने लग गए थे।
एक्टर ने पुराने दौर को किया याद
इसी के अलावा राजेश खन्ना ने एक और इंटरव्यू के दौरान अपने फ़िल्मी करियर को भी याद करते हुए बताया था कि एक समय हुआ करता था जब उनके बंगले के बाहर फैंस की कतार लगा करती थी। उनके घर पर गुलदस्ते आया करते थे। लेकिन बाद में एक वक्त ऐसा आया जब उनके पास में कोई एक फूल तक नहीं आया करता था। उस समय को याद करते हुए एक्टर इमोशनल हो गए थे। हालांकि जब राजेश खन्ना लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने अकेले पहुंचे तो हर कोई हैरान हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications