..................... When Rajesh Khanna talked blatantly about his separation with Dimple Kapadia- wo talak nahi deti - Hindi Filmibeat

जब राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से अलग होने को लेकर दिया था खुल्लम खुल्ला बयान, बताया क्यों नहीं हुआ तलाक!

when-rajesh-khanna-talked-blatantly-about-his-separation-with-dimple-kapadia-wo-talak-nahi-de-rahi

Dimple Kapadia- Rajesh Khanna relationship: अपने जमाने के सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता बॉलीवुड में एक अलग ही तरह का रहा था। दोनों को पहली नजर में प्यार हो गया, जल्द ही शादी हो गई, लेकिन इनका रिश्ता लंबे समय तक टिका नहीं रह पाया। हालांकि दोनों ने कभी तलाक भी नहीं ली।

अपनी पहली फिल्म बॉबी से सुर्खियों में आने के बाद, महज 16 साल की उम्र में ही डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। साल 1973 में शादी करने के बाद डिंपल लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की उम्र में 15 वर्ष का फासला था। लेकिन पहली इनकी पहली नजर का प्यार ऐसा हावी हुआ कि दोनों ने तीन सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली।

शादी के 10 सालों बाद ही हो गए थे अलग

पहली फिल्म के बाद डिंपल कपाड़िया के पास कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव आए। लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि शादी के 10 सालों में ही इनके बीच अनबन शुरु हुई और दोनों अलग रहने लगे। 1984 में डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में वापसी की।

डिंपल से अलग होने पर राजेश खन्ना का बयान

डिंपल से अलग होने को लेकर राजेश खन्ना ने एक बार खुल्लम खुल्ला बयान दिया था। साल 1990 में जब राजेश खन्ना से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो डिंपल के साथ दोबारा वापस जा सकते हैं? तो अभिनेता ने कहा, "दोबारा मतलब! पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना हमने.. वो देती ही नहीं है। ये वही जाने किस लिए नहीं देती हैं.. पता नहीं किस लिए। जब वो आएगी यहां वैंकूवर में तब उनसे पूछना। वो आपको सही जवाब देगी। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि नहीं दिया है तलाक.. तो नहीं दिया। उनकी मर्जी है। और अब क्या है, बात तो दिलों की है।"

पहली नजर में हो गया था प्यार

डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से पहली मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। राजेश खन्ना वहां बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। उन्हें डिंपल को देखते ही पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों के बीच तीन साल तक अफेयर चला। इसके बाद 1973 में दोनों ने शादी कर ली। उस वक्त डिंपल 16 साल की थीं।

डिंपल और राजेश की शादी डिंपल के पैतृक बंगले में हुई थी, लेकिन दोनों का रिसेप्शन मुंबई के मशहूर होटल Horizon में हुआ था। इस रिसेप्शन में राज कपूर, दिलीप कुमार, लता मंगेशकर, सायरा बानो से लेकर बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां पहुंची थीं।

डिंपल ने नहीं दिया कभी तलाक, ये थी वजह

राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में डिंपल उनकी देखभाल के लिए वापस उनके पास लौट आई थीं। बताया जाता है कि डिंपल राजेश खन्ना से बहुत प्यार करती थीं और वे नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटियों के सिर से पिता का हाथ उठे। इस वजह से वे उनसे अलग तो जरूर हो गईं, लेकिन उन्हें कभी तलाक नहीं दिया।

Read more about: dimple kapadia rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X