एक्टर ने घुटनों पर बैठकर मांगी माफ़ी तो राजेश खन्ना ने मारी लात, दोस्ती में आई गहरी दरार, कभी साथ नहीं किया काम

Rajesh Khanna, Amol Palekar

राजेश खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहले सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना एक बेहतरीन योगदान दिया है। लेकिन आपको बता दें कि आज हम आपको साल 1980 की राजेश खन्ना की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें उन्होंने डायरेक्टर के साथ में मिलकर एक ऐसी साजिश रची जिससे कि उनके को-स्टार बहुत नाराज हो गए और कभी भी उनके साथ काम नहीं किया।

जिद पर अड़े थे अमोल पालेकर

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आंचल' की। जिसमें राजेश खन्ना, रेखा, अमोल पालेकर, प्रेम चोपड़ा और राखी ने लीड किरदार निभाया था। इतना ही नहीं आपको बता दें की फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक अनिल गांगुली ने किया था। एक रोल के लिए अमोल पालेकर जिद करके बैठे थे और स्क्रिप्ट की डिमांड के कारण डायरेक्टर को किसी न किसी तरह इस सीन को करवाना पड़ा लेकिन इसी सीन के चलते राजेश खन्ना और अमोल पालेकर के बीच दरार आ गई।

फिल्म की कहानी

बता दें कि अमोल पालेकर और राखी ने फिल्म में राजेश खन्ना के भैया और भाभी का किरदार निभाया था। लेकिन असल जिंदगी में राजेश खन्ना उनसे उम्र में बड़े थे। कहानी के अनुसार भाई के मन में अपनी पत्नी और छोटे भाई को लेकर शक पैदा होने लग जाता है। लेकिन असल में कहानी में उनका रिश्ता बहुत ही ज्यादा नेक होता है। लेकिन सिर्फ इस फिल्म के बाद राजेश खन्ना अपना एक दोस्त को चुके थे।

डायरेक्टर ने अमोल पालेकर के साथ किया धोखा

दरअसल हुआ कुछ यू कि फिल्म 'आंचल' में एक स्क्रीन शूट करना था। जिसमें अमोल पालेकर को राजेश खन्ना के पैरों में बैठकर माफी मांगनी थी। जिसके लिए एक्टर बिल्कुल भी राजी नहीं थे। बाद में निर्देशक अनिल गांगुली ने एक ट्रिक निकाली और बड़ी ही समझदारी से इस सीन को शूट कर लिया। अनिल ने अमोल को कहा कि तुम बस घुटने पर बैठ जाना और माफी मांग लेना। एक्टर इस पर मान गए और तुरंत डायरेक्टर ने राजेश खन्ना को इशारा कर दिया। राजेश खन्ना ने भी अमोल को लात मार दी और इसके बाद पालेकर इस बात से काफी नाराज हो गए।

अमोल पालेकर हुए बेहद नाराज

जब डायरेक्टर ने धोखे से इस सीन को शूट करवा लिया तो बाद में राजेश खन्ना और अनिल गांगुली काफी ज्यादा हंसने लगे। लेकिन अमोल पालेकर को काफी ज्यादा गुस्सा आया। उन्होंने अपने समय में काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और वह राजेश खन्ना की सीनियर भी हुआ करते थे। लेकिन इस एक सीन के चलते दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे। लेकिन फिर कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया।

More from Filmibeat

Read more about: rajesh khanna amol palekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X