..................... When Rajesh Khanna insulted Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan cursed him - Hindi Filmibeat

अमिताभ का अपमान सह नहीं पाईं जया बच्चन, सेट पर दी बद्दुआ! बर्बाद हो गया सुपरस्टार का स्टारडम

Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan, Rajesh Khanna

साल 1972 में ऋषिकेश मुखर्जी की एक ऐसी फिल्म आई जिसकी कहानी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में राजेश खन्ना और जया बच्चन लीड किरदार में थे। लेकिन इस फिल्म के सेट पर अमिताभ बच्चन की काफी बेज्जती हुई और इसकी सबसे बड़ी वजह राजेश खन्ना को माना जाता है।

फ़िल्म मे हीरो-हीरोइन थे राजेश-जया

साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म बावर्ची में राजेश खन्ना और जया बच्चन ने लीड किरदार निभाया। उस समय अमिताभ और जया बच्चन की लव स्टोरी के चर्चे हुआ करते थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ अक्सर एक्ट्रेस से मिलने आते थे। उसे समय राजेश खन्ना काफी पॉपुलर थे। उन्हें इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार माना जाता था। लेकिन सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि जया बच्चन ने एक्टर को बद्दुआ दे दी।

ऋषिकेश मुख़र्जी थे बेहतरीन डायरेक्टर

ऋषिकेश मुखर्जी उस समय के सबसे बड़े डायरेक्टर हुआ करते थे। उन्होंने राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार तक को खूब डांट लगे। उनकी कहानी भी काफी अलग हुआ करती थी। अक्सर फिल्मों में देखने को मिलता है की शुरुआत में लीड हीरो आता है। लेकिन बावर्ची फिल्म में उन्होंने ऐसी कहानी बुनी कि हीरो की एंट्री फिल्म शुरू होने के आधे घंटे बाद हुई।

राजेश ने अमिताभ की कर दी थी बेज़्ज़ती

उस समय फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की अफेयर की खबरें भी लगातार बढ़ रही थी। चोरी छुपे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन से मिलने आया करते थे। लेकिन यह राजेश खन्ना को अच्छा नहीं लगता था। इस फिल्म में राजेश खन्ना की हीरोइन जया बच्चन को ही रखा गया था। खबरों के अनुसार राजेश खन्ना ने जलन के कारण अमिताभ को मनहूस कह दिया।

जया बच्चन ने राजेश खन्ना को दी थी बद्दुआ

अमिताभ बच्चन का सेट पर यह अपमान देखने के बाद में जया बच्चन खुद पर से आप को बैठी और उन्होंने गुस्से में राजेश खन्ना को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कह दिया कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब यह शख्स सुपरस्टार बन जाएगा और आपका स्टारडम खत्म हो जाएगा। जया बच्चन ने गुस्से में अमिताभ बच्चन को सपोर्ट करने के लिए राजेश खन्ना को जमकर खरी खोटी सुना दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X