'लगाम खींचकर रखना..' जब अक्षय कुमार को लेकर राजेश खन्ना ने ट्विंकल खन्ना को दी थी सलाह!

सभी जानते हैं कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना से हुई है। ट्विंकल खन्ना इंडिया के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी हैं इस बात ने सभी को हैरान किया था कि एक आउटसाइडर ने उनकी बेटी को अपना हमसफर बना लिया था।
कहते हैं कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म के दौरान सेट पर हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों की शादी हुई तो काफी चर्चाएं हुईं। लेकिन ऐसे में एक पुराना वीडियो राजेश खन्ना का वायरल हो रहा है जिसमें वो अक्षय कुमार को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में मजाक मजाक में अक्षय कुमार के बारे में बता रहे हैं और अपनी बेटी को भी सलाह दे रहे हैं कि इसकी लगाम हमेशा टाइट रखना। राजेश खन्ना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या बोले राजेश खन्ना
इस वीडियो में बाबू मोशाय कह रहे हैं, "इस उम्र में अब मैं फिर से क्या करूंगा। लेकिन हमारा जो जमाई राजा है वो बहुत गाता है। कभी भूल भुलैया करता है, कभी हेरा फेरी करता है, हेरा फेरी 2 करता है। वो बहुत हेरा फेरी करता है, वो हेरा फेरी ही आदमी है। मैने अपनी बेटी टीना जिसको सभी ट्विंकल खन्ना के नाम से जानते हैं, उसको सलाह दी कि वह अक्षय कुमार पर लगाम खींचकर रखे, लेकिन बहुत अधिक ना खींचें क्योंकि फिर लगाम टूट सकती है।'' राजेश के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन्स हैँ। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे उसकी आवाज़ पसंद है। उसकी आवाज़ बहुत शांत है।'' एक ने लिखा, ''हेरा फेरी वाला आदमी है।'' एक ने लिखा, ''सच में बहुत हेरा फेरी करता है।'' एक का कहना था, ''राजेश खन्ना को सच्चाई पता थी।'' एक ने लिखा, ''अक्षय को बस में ही ट्विंकल ने किया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications