जब Rajesh Khanna ने Moushumi Chatterjee के बच्चे पर उठाए सवाल, बोले- ‘ये बच्चा विनोद मेहरा का है या...‘

Rajesh Khanna, Moushumi Chatterjee

Moushumi Chatterjee And Rajesh Khanna: आज हम आपको राजेश खन्ना और मौसमी चटर्जी से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं। दरअसल एक बार राजेश खन्ना ने मौसमी चटर्जी के कैरेक्टर पर सवाल उठा दिए। मौसमी चटर्जी की प्रेगनेंसी और बच्चे को लेकर ऐसी बात बोल दी कि एक्ट्रेस गुस्से में आग बबूला हो गई। लेकिन मौसमी चटर्जी भले ही मासूम और भोली भाली सी नजर आती थी। लेकिन उन्होंने भी एक्टर की बात का कुछ ऐसा जवाब दिया कि राजेश खन्ना भी दंग रह गए।

राजेश खन्ना ने मौसमी चटर्जी के कैरेक्टर पर किया सवाल

राजेश खन्ना और मौसमी चटर्जी को कई फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी की गई। मौसमी चटर्जी के दिल में राजेश खन्ना के लिए काफी इज्जत थी। लेकिन यह इज्जत चकनाचूर तब हुई जब राजेश खन्ना ने बच्चों के पिता को लेकर सवाल कर दिया। मौसमी चटर्जी के मुताबिक वह इस बात को सुनकर गुस्से से बौखला गई।

जब राजेश खन्ना ने मौसमी चटर्जी के बच्चे पर उठाया सवाल

दरअसल, मौसमी चटर्जी ने लहरें रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू साझा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी जयंत मुखर्जी के साथ हुई। इस बात से राजेश खन्ना वाकिफ थे। लेकिन इसके बावजूद भी राजेश खन्ना ने उनसे सवाल कर दिया कि बच्चा विनोद मेहरा का है या फिर उनके पति जयंत मुखर्जी का? मौसमी चटर्जी, राजेश खन्ना की इस हरकत से काफी हैरान हो गई।

राजेश खन्ना की मौसमी चटर्जी ने की बोलती बंद

मौसमी चटर्जी ने बताया कि कई बार राजेश खन्ना भद्दी और गंदी चीजें कर दिया करते थे। लेकिन जब एक्ट्रेस के बच्चे पर एक्टर ने कमेंट किया तो वह भी बौखला गई। तुरंत मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना को पलटवार जवाब दिया। एक्टर के सवाल पर खुद एक्ट्रेस ने सवाल कर दिया कि डिंपल कपाड़िया की जो बेटियां हैं, वो आपसे हैं या फिर ऋषि कपूर से? राजेश खन्ना एक्ट्रेस का ऐसा जवाब सुन हैरान रह गए और उनकी बोलती बंद हो गई।

मौसमी चटर्जी की 15 साल की उम्र में हुई शादी

मौसमी चटर्जी ने इस बात का खुलासा किया था कि राजेश खन्ना की हरकतें भले ही उनके प्रति कुछ खास नहीं रही। लेकिन जब उनके आखिरी समय में वह उनसे मिलने गई तो उन्होंने अपनी छोटी बहन के सामने एक्ट्रेस की खूब तारीफ की। मौसमी चटर्जी की 15 साल की उम्र में जयंत चटर्जी से शादी हो गई थी और दो बेटियां भी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X