जब ऋषि कपूर की शादी में राज कपूर की पत्नी ने नरगिस से की राज कपूर के साथ अफेयर पर बात

मायानगरी एक ऐसी जगह है जहां, पन्ने पलटते जाओ और पुराने किस्सों का पिटारा खुल ही जाता है। ऐसा ही एक वाकया खुला है ऋषि कपूर की किताब खुल्लम खुल्ला से जहां राज कपूर और नरगिस के अफेयर के बारे में खुलकर बात हुई और साथ ही वो वाकया भी लिखा गया जब राज कपूर की पत्नी, कृष्णा राज कपूर ने इस अफेयर के बारे में खुद नरगिस से बात की।

दरअसल, जब राज कपूर और नरगिस का अफेयर खत्म हो गया उसके सालों बाद, नरगिस ऋषि कपूर की शादी पर पहुंची और खुद को असहज महसूस कर रही थीं।

when-raj-kapoor-s-wife-confronted-nargis-about-her-affair-with-raj-kapoor-at-rishi-kapoor-s-wedding

नरगिस को यूं हिचकिचाते देख, राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर उन्हें एक किनारे ले गईं और उनसे कहा - मुझे पता है कि मेरे पति एक बहुत ही आकर्षक आदमी हैं। और वो बहुत ही रोमांटिक भी हैं। इसलिए उनके प्रति आकर्षण होना मैं समझ सकती हूं। आप जो भी सोच रही हैं, वो सारी पुरानी बातें हैं। गड़े मुर्दे उखाड़ने का कोई फायदा नहीं।

राज कपूर और नरगिस की करीबी

राज कपूर और नरगिस की करीबी

गौरतलब है कि राज कपूर और नरगिस एक दूसरे के काफी करीब थे। दोनों की करीबी की चर्चा फिल्मी गलियारों में इस कदर थी कि उनकी दोस्ती को कभी अच्छी नज़रों से नहीं देखा गया। हालांकि, दोनों ने ही कभी राज कपूर के परिवार की मर्यादा को नहीं लांघा।

सुनील दत्त के करीब हुईं नरगिस

सुनील दत्त के करीब हुईं नरगिस

काफी सालों तक राज कपूर के करीब रहने के बाद नरगिस ने उनसे दूरी बना ली और सुनील दत्त से शादी कर ली। नरगिस और सुनील दत्त, मदर इंडिया के सेट पर करीब आए जहां, सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर आग से नरगिस की जान बचाई।

राज कपूर से बनी दूरी

राज कपूर से बनी दूरी

इसके बाद नरगिस ने राज कपूर और उनके परिवार से दूरी बना ली। नरगिस आखिरी बार, आर के स्टूडियो में 1956 में जागते रहो नाम की फिल्म के साथ कदम रखा था। ये फिल्म पूरी होने के बाद नरगिस ने ना कभी राज कपूर को और ना ही आरके स्टूडियो को मुड़कर देखा।

ऋषि कपूर की शादी पर आईं नज़र

ऋषि कपूर की शादी पर आईं नज़र

इसके बाद, नरगिस, राज कपूर के परिवार में 24 साल बाद नज़र आईं जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी हुई। इस शादी के दौरान नरगिस बहुत ही असहज नज़र आईं। ऐसे में राज कपूर की पत्नी, कृष्णा कपूर उन्हें अलग ले गईं और उनसे कहा कि बीती बातें भूल जाएं। आज वो उनके परिवार की खुशी में शामिल होने आई हैं और बस इसी बात का ख्याल रखें।

खुल्लम खुल्ला का किस्सा

खुल्लम खुल्ला का किस्सा

ये किस्सा खुद ऋषि कपूर ने अपनी किताब खुल्लम खुल्ला में लिखा है। ऋषि कपूर ने लिखा कि ये वाकया उन्हें बाद में जेपी चौकसी साहब ने बताया था। कृष्णा कपूर ने इस एक बात से नरगिस और कपूर परिवार के बीच के रिश्ते ठीक कर दिए थे।

बेहद करीबी रहे दोनों परिवार

बेहद करीबी रहे दोनों परिवार

बस ये एक किस्सा था जिसने राज कपूर और सुनील दत्त के परिवारों को काफी करीब ला दिया था। इतना कि संजय दत्त भी राज कपूर के परिवार के बेहद करीब रहे और यही कारण था कि ऋषि कपूर से उन्हें बेहद लगाव था।

लगा दी थी फटकार

लगा दी थी फटकार

संजय दत्त और ऋषि कपूर बाद में इतने करीबी हो चुके थे कि संजय दत्त, रणबीर कपूर के भी काफी करीब थे। यहां तक कि ऋषि कपूर को एक बार संजय दत्त को डांटना पड़ा था कि वो रणबीर को अपनी तरह बनाकर बिगाड़ें ना। इन सभी बातों का ज़िक्र ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी खुल्ल्म खुल्ला में किया है। गौरतलब है कि 3 मई को नरगिस की 40वीं पुण्यतिथि थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X