राहुल बोस ने जब निर्भया कांड को लेकर कह दी थी ये बात, जमकर मचा बवाल और...

राहुल बोस हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उन्हें अपनी फिल्मों के हिट है या फिर फ्लॉप होने की बिल्कुल भी चिंता नहीं होती है. इसी वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. साथ ही आपको बता दें कि मेकर्स की भी वह पहली पसंद इसीलिए माने जाते हैं क्योंकि उन्हें मुद्दे की और लीक से हटकर फिल्में पसंद आती है.
रग्बी फुटबॉल यूनियन के रह चुके हैं प्रेसिडेंट
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि राहुल का जन्म 27 जुलाई 1957 में हुआ और वह एक्टर और डायरेक्टर के साथ साथ खेल में भी काफी अच्छी खासी रूचि रखा करते हैं. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि वह इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन के प्रेसिडेंट भी है. यहां तक कि आपको बता दें कि सैफ अली खान के पिता से भी उनका काफी गहरा नाता है. दरअसल, आपको बता दें कि मंसूर अली खान पटौदी ने कभी एक वक्त पर राहुल को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी.
निर्भया रेप केस में दिया ऐसा बयान
जानकारी के लिए आपको बता देंगे साल 1988 में राहुल ने पर्दे पर अपना डेब्यू किया और पैरलल सिनेमा का हिस्सा बन गए थे. इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2003 में उन्होंने झंकार बीट्स फिल्म से बॉलीवुड मेन स्ट्रीम सिनेमा में भी एंट्री मार ली थी और दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. राहुल को उन सितारों में से एक माना जाता है जिन्होंने बेबाक अंदाज में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. यहां तक कि वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखना पसंद करते हैं. लेकिन राहुल को सुर्खियों में तब देखा गया जब निर्भया रेप केस के समय पर उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया था जो कि काफी बवाल मचा देने वाला था.
निर्भया के दोषियों को मौका देने की कही बात
राहुल बोस ने निर्भया के दोषियों को एक और मौका देने की बात कर दी थी और उन्होंने इस पर यह भी कहा था कि अपराध भले ही जघन्य हो, लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई सुधारना चाहता है तो उसको एक मौका जरूर देना चाहिए. एक्टर ने तो यह भी कह दिया था कि कानून अपराधी को सजा जरूर दें, लेकिन सजा काटते समय अगर वह सुधारना चाहते हैं या फिर उस चीज की गुंजाइश लगती है और उसे अपने अपराध का एहसास होने लगता है तो उसको मौका जरूर देना चाहिए.
अपने ही बयान पर ट्रोल हुए एक्टर
लेकिन आपको बता दें कि राहुल बोस के इस बयान पर काफी ज्यादा बवाल मच गया था और सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया गया था. इसी के साथ-साथ राहुल से इस बयान को वापस लेने के लिए भी कहा था और माफी मांगने के लिए तक कह दिया था. लेकिन इसके बावजूद भी एक्टर ने माफी नहीं मांगी और सफाई में यह भी कह दिया था कि वह कानून के खिलाफ नहीं है और ट्रोलर्स को उनके बयान को ठीक से पढ़ना चाहिए.


Click it and Unblock the Notifications











