'तुम्हारी पत्नी क्या सोचेगी...?' जब 22 साल बड़े एक्टर संग न्यूड सीन देने पर एक्ट्रेस ने पूछा सवाल, बोलीं- मैं

Radhika Apte Adil Hussain Nude Scene In Parched

Radhika Apte Adil Hussain Nude Scene In Parched: राधिका आप्टे बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। दरअसल वह अपनी बोल्डनेस और सीरियस एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह जब भी किसी फिल्म में काम करती है तो बहुत ही डेडीकेशन के साथ में करती हैं। अभी तक उन्होंने न सिर्फ सामाजिक संदेश जैसी फिल्मों में काम किया है बल्कि बोल्ड और इंटिमेट सीन भी दिए हैं।

राधिका आप्टे की एक ऐसी ही फिल्म है जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसका नाम 'पाच्र्ड' है। इस फिल्म में राधिका आप्टे और आदिल हुसैन को लीड किरदार में देखा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि राधिका ने इस फिल्म में खुद से 22 साल बड़े आदिल हुसैन के साथ में काफी सारे न्यूड और इंटिमेट सीन दे डाले थे।

राधिका आप्टे की इस फिल्म से हर तरफ तहलका मच गया था और इन सीन्स की शूटिंग से पहले राधिका भी काफी ज्यादा नर्वस थी। इस फिल्म को लेना यादव के निर्देशन में बनाया गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म में न्यूड सीन फिल्माने से पहले राधिका आप्टे और आदिल हुसैन ने कई घंटों तक एक दूसरे से बातचीत भी की थी।

ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान जब आदिल हुसैन से फिल्म में न्यूड सीन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि इस सीन की शूटिंग से पहले उन्होंने राधिका के साथ में काफी कुछ डिस्कस कर लिया था। एक्टर ने बताया की फिल्म में तकरीबन पूरी तरीके से न्यूड होना था। लेकिन उनको इंटीमेट सीन देने में कोई दिक्कत नहीं थी।

आदिल हुसैन ने यह भी बताया था कि इस इंटीमेट सीन के लिए उनकी पत्नी ने भी कोई आपत्ति जाहिर नहीं की थी। लेकिन वह यह जानने में ज्यादा इच्छुक थे कि राधिका ऐसे सीन देने में कंफर्टेबल है भी या नहीं? एक्टर ने कहा कि उन्होंने यह सीन शूट करने से पहले राधिका से सवाल किया था कि उनके बॉयफ्रेंड इस सीन को लेकर क्या सोचेंगे?

आदिल हुसैन ने बताया कि तब जाकर राधिका ने उनको बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। हालांकि बाद में राधिका ने आदिल हुसैन से सवाल किया कि उनकी पत्नी इस बारे में क्या सोचेंगी? हालांकि आदिल हुसैन ने पहले ही राधिका को इस बात के लिए कंफर्म कर दिया था कि उनकी पत्नी को इससे कोई भी दिक्कत नहीं है।

जब राधिका आप्टे और आदिल हुसैन दोनों को ही यह पता चल गया था कि उनके पार्टनर को किसी भी तरीके की कोई परेशानी नहीं है तो दोनों ही इस सीन के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान खुद राधिका ने यह बताया था की फिल्म में इस सीन को करने से पहले वह बहुत परेशान हो गई थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि तब राधिका बॉडी इमेज इश्यूज से काफी ज्यादा परेशान थी।

More from Filmibeat

Read more about: radhika apte adil hussain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X