जब घर बुलाकर राजकुमार ने रामायण के रामानंद सागर की कर डाली थी बेज्जती, बोले- 'ये रोल तो मेरा कुत्ता भी ना करे'

Raaj Kumar Humiliated Ramanand Sagar: राजकुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता हुआ करते थे और उन्हें सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता था। लेकिन अक्सर वह अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी सुर्खियों में रहते थे। उनका स्वभाव ऐसा था कि वह बड़े से बड़े निर्देशक को भी मुंह पर जवाब देने में झिझकते नहीं थे। इसी के चलते एक बार रामायण के निर्देशक रामानंद सागर की उन्होंने जबरदस्त बेज्जती कर डाली।
राजकुमार से बेहद खफा हो गए थे रामानंद सागर
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि रामानंद सागर, राजकुमार के पास में अपनी एक फिल्म के लिए पहुंचे थे। रामानंद सागर ने राजकुमार को उनके घर पर बैठकर फिल्म की पूरी कहानी सुनाई। लेकिन बाद में राजकुमार ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे कि रामानंद सागर आग बबूला हो गए। इसके बाद में उन्होंने राजकुमार के साथ में कभी भी काम नहीं किया।
रामानंद सागर से राजकुमार ने कह डाली थी ऐसी बात
बता दें कि राजकुमार ने अपने पालतू कुत्ते को आवाज़ लगाई और पूछा कि वह फिल्म में काम करेगा क्या? लेकिन जब कुत्ता कुछ भी नहीं बोला तो राजकुमार ने रामानंद सागर को यह कह दिया कि "देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी करने के लिए राजी नहीं है।" रामानंद सागर इसके बाद काफी नाराज हो गए और वहां से चले गए। इसी के चलते दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। दरअसल रामानंद सागर फिल्म 'आंखें' के लिए एक्टर ढूंढ रहे थे और बाद में फिल्म में धर्मेंद्र ने काम किया।
राजकुमार ने ठुकरा दी थी राज कपूर की फिल्म
यहां तक कि आपको बता दें कि राजकुमार ने एक बार दिग्गज अभिनेता राज कपूर के साथ में भी फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। दरअसल राजकुमार को यह बात मंजूर नहीं थी कि वह ऐसी किसी भी फिल्म में काम करें जिसमें वह लीड किरदार में नहीं है। जब राज कपूर ने उन्हें फिल्म मेरा नाम जोकर ऑफर की तो राजकुमार ने साफ मना कर दिया। ऐसा इसीलिए क्योंकि राजकुमार को यह है बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था कि वह किसी फिल्म में साइड रोल में रहे।


Click it and Unblock the Notifications











