'प्रोड्यूसर ने होटल के कमरे में बुलाया और..' जब नीना गुप्ता ने खोल दी थी प्रोड्यूसर की पोल, साथ में रात बिताना

सोशल मीडिया पर अक्सर थ्रोबैक किस्से अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के द्वारा साझा किए जाते हैं। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। कास्टिंग काउच के किस्से तो आपने काफी सुने होंगे लेकिन ये किस्सा काफी बुरा है और फैंस के लिए झकझोर देने वाला है।
हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने जिनके साथ ये अभद्र हरकत हुई थी। नीना गुप्ता इस वक्त इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराओं में गिनी जाती हैं और इस वक्त लगातार काम कर रही हैं। फिल्म बधाई हो के बाद उनके करियर को एक नई पहचान मिली थी और इसके बाद फिल्मों और वेब सीरीज में उन्होन सुपरहिट का पहाड़ा पढ़ना शुरु कर दिया था।
प्रोड्यूसर ने बुलाया होटल
नीना गुप्ता के साथ एक प्रोड्यूसर ने अश्लील हरकत करनी चाही थी और उनको फोन करके होटल में बुलाया था और साथ में रात गुजारने की मांग रखी थी। इस बात का खुलासा खुद नीना ने अपने ऑटोबायोग्राफी में किया है। उनका कहना था कि, साउथ के एक प्रोड्यूसर का फोन आया था और उसने में होटल में बुलाया था।
मैने अपना थिएटर खत्म किया और उससे मिलने चली गई। नीना गुप्ता ने कहा, ''मैं होटल पहुंची तो कमरे में जाना मुझे सही नहीं लग रहा था। मैं चाहती थी कि वो प्रोड्यूसर नीचे लॉबी में आए। लेकिन काम मिलने के इस हाथ आए मौके को मैं गंवाना नहीं चाहती थी इसलिए रूम में चली गई। प्रोड्यूसर ने मुझे कहानी सुनाई लेकिन जब मैं जाने लगी तो उसने मुझे रोकते हुए कहा, तुम रात यहां नहीं गुजारोगी? उस वक्त मेरा खून खौल गया और मुझे ऐसा लगा कि मेरे ऊपर किसी ने बर्फ से भरी बाल्टी डाल दी हो।''
किसी पहचान की मोहताज नहीं
आज नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और लगातार काम कर रही हैँ। हालांकि एक्ट्रेस ने इस प्रोड्यूसर का नाम अपनी किताब में नहीं बताया है। नीना गुप्ता ने 1982 में अपने करियर की शुरुआत की थी और उनका नाम उस वक्त की शानदार अदाकाराओं में गिना जाता था।


Click it and Unblock the Notifications