40 रीटेक के बाद डांस नहीं कर पा रही थीं प्रियंका चोपड़ा- गुस्से में कोरियोग्राफर ने माइक पटक दी
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां प्रियंका अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' से जुड़ी एक घटना का जिक्र कर रही हैं। साल 2003 में आई इस फिल्म के साथ मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने डेब्यू किया था। फिल्म में मेनलीड अभिनेता थे अक्षय कुमार। फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
इस फिल्म से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए वीडियो में प्रियंका ने बताया कि अंदाज के सेट पर एक गाने की शूटिंग करते दौरान उन्होंने 40 से ज्यादा बार रीटेक लिया था.. फिर भी वह सही तरीके से डांस नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से कोरियोग्राफर राजू खान ने उन्हें सबके सामने फटकार लगाई थी।

प्रियंका ने बताया कि वह एक रोमांटिक गाना था, जिसकी शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम दक्षिण अफ्रीका गई थी। मुझे याद है कि राजू खान कोरियोग्राफर थे, वह सरोज खान जी के बेटे हैं। 40 रीटेक के बाद उन्होंने अपना माइक नीचे पटक दिया और कहा, सिर्फ इसीलिए कि आप मिस वर्ल्ड हैं, आपको लगता है कि आप अभिनेत्री बन सकती हैं? जाओ पहले डांस करना सीखो और फिर लौट कर परफॉर्म करना।


Click it and Unblock the Notifications