अभिषेक बच्चन का ऐसा मैसेज देख भड़क उठी थीं रानी मुखर्जी, बीच में आ गई थी मिस वर्ल्ड

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की खबरें इन दिनों जोर पकड़ रही है और आपको बता दें कि ऐसा पहले भी हो चुका है। हालांकि दोनों की ही तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अभिषेक बच्चन के अफेयर के चर्चे खूब रहे। एक वक्त पर वह करिश्मा कपूर से बेइंतेहा प्यार करने लगे थे। इतना ही नहीं रानी मुखर्जी के साथ में भी उनके अफेयर की खबरें सामने आई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का रिश्ता तब सुर्खियों में आया जब करिश्मा कपूर के साथ में एक्टर का रिश्ता तय नहीं हुआ था। उस वक्त अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन यह चाहती थी की रानी मुखर्जी उनकी बहू बन जाए। अभिषेक और रानी ने साथ में बंटी और बबली, युवा और बस इतना सा ख्वाब है जैसी फिल्मों में काम किया था। दोनों एक दूसरे के काफी करीब भी आ गए थे।
लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का फायदा उठाया और एक बार अभिषेक बच्चन का मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद में उन्होंने अभिषेक के फोन से रानी मुखर्जी को मैसेज भेजा। ब्लफमास्टर फिल्म के सेट पर यह किस्सा हुआ। इस बात को खुद प्रियंका ने साल 2006 में बताया और कहा कि उन्होंने रानी को अभिषेक के फोन से मैसेज किया कि "तुम्हें मिस कर रहा हूं। तुम कहां थी?"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले अभिषेक बच्चन ने प्रियंका को तंग करने के लिए उनका फोन चुराया था। हालांकि आपको बता दें कि एक्टर एक्ट्रेस का फोन स्विच ऑफ करके उसे पर बैठ गए थे और प्रियंका अपने फोन को ढूंढने लग गई थी। लेकिन जब बाद में अभिषेक अपना फोन छोड़ कर चले गए तो प्रियंका ने इसी बात का फायदा उठाया।
प्रियंका चोपड़ा ने उनके फोन से रानी को मैसेज कर दिया। मैसेज भेजने के बाद में वह और रितेश वहां से रफू चक्कर हो गए। लेकिन आपको बता दें कि अभिषेक का मैसेज पढ़ने के बाद में रानी मुखर्जी काफी हैरान हो गई थी और उन्होंने पलट का जवाब दिया कि "हाय AB, तुम्हारी दिक्कत क्या है?" लेकिन कुछ साल के बाद में रानी मुखर्जी और अभिषेक अलग हो गए और एक्टर ने ऐश्वर्या राय के साथ में शादी कर ली। तो वही रानी मुखर्जी ने डायरेक्ट आदित्य चोपड़ा के साथ शादी रचाई।


Click it and Unblock the Notifications