..................... जब प्रियंका चोपड़ा को लेस्बियन ने किया प्रपोज | when Priyanka Chopra reveals a lesbian propose her in night club Revealed in Coffee with Karan - Hindi Filmibeat

जब प्रियंका चोपड़ा को लेस्बियन ने किया प्रपोज, ऐसे नाटक कर छुड़ाया पीछा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बढ़-चढ़कर मदद कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने जानकारी दी थी कि उन्होंने एक संगठन के जरिए देश की मदद के लिए कोरोना रिलीफ फंड में 22 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस मदद के बाद फैंस उनके और भी कायल हो गए हैं। खैर आइए आज प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाते हैं जिसे खुद प्रियंका ने जाहिर किया था।

एक बार प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि कैसे एक लेस्बियन ने उन्हें प्रपोज किया था, फिर कैसे उन्होंने इन सबसे पीछा छुड़ाने के लिए एक नाटक किया था। दरअसल साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने इस अजीबोगरीब किस्से को फैंस के साथ शेयर किया था।

Priyanka Chopra

'कॉफी विद करण' में प्रियंका चोपड़ा उस दौरान दीपिका पादुकोण के साथ पहुंची थी। इस दौरान करण जौहर ने उनसे सवाल किया था कि क्या कोई ऐसी परिस्थिति है जब आपने झूठ बोला हो कि आप किसी को डेट कर रही हो।

इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने खुद के साथ हुए एक किस्से को शेयर किया। प्रियंका ने बताया कि, एक बार नाइट क्लब में एक महिला ने उन्हें प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बाद वह समझ नहीं पा रही थीं कि वह क्या करें। इसीलिए उन्होंने झूठ बोला कि वह पहले से ही रिलेशनशिप में हैं और उनका बॉयफ्रेंड हैं।

आगे प्रियंका कहती हैं कि उस लड़की को ये बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मैं कैसी हूं, क्या ये सच है, क्या नहीं। इस नाटक के पीछे बस प्रियंका उस परिस्थिति से निकलना चाहती थीं। प्रियंका ने उस महिला को बताया कि वह ऐसी नहीं है, मेरा बॉयफ्रेंड हैं और मैं लड़कों को ही डेट करना पसंद करती हूं।

निक जोनास की प्रियंका चोपड़ा

निक जोनास की प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास संग उदयपुर में शादी की। दोनों एक दूसरे के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं। आए दिन एक दूसरे के प्यार को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

 प्रियंका चोपड़ा के अफेयर

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर

प्रियंका चोपड़ा के इंडस्ट्री में कई स्टार्स के साथ नाम जुड़ा। लेकिन कभी भी उन्होंने ऐसी खबरों को सही नहीं ठहराया। अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक, प्रियंका का कई सितारों के साथ नाम जुड़ा। लेकिन बॉलीवुड में प्रियंका की प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाई।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

अक्षय और प्रियंका ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। लेकिन दोनों की फिल्म अंदाज के बाद दोनों के बीच की नजदीकियों पर खूब खबरें छपने लगी थीं। कहा जाता है कि इस बारे में जैसे ही अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को भनक लगी तो उन्होंने तुरंत अक्षय कुमार को चेतावनी दे डाली थी।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा का नाम गॉसिप्स की दुनिया में शाहरुख खान के साथ भी जोड़ा जा चुका है। फिल्म डॉन-2 में शाहरुख खान के साथ प्रियंका नजर आई थीं। कहा जाता है कि इस फिल्म में काम करने के बाद शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का अफेयर चल पड़ा था लेकिन उनकी पत्नी गौरी ने शाहरुख खान को तलाक की धमकी तक दे डाली थी।

कहा जाता है कि गौरी ने शाहरुख खान के सामने शर्त रख दी थी कि वह प्रियंका के साथ में कभी काम नहीं करेंगे। यही वजह भी है कि इस फिल्म के बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया।

शाहिद कपूर के साथ

शाहिद कपूर के साथ

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर ने फिल्म कमीने में साथ में काम किया। इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने तूल पकड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X