..................... When Priyadarshan hijacked Salman Khan and Kareena Kapoor from Sanjay Leela Bhansali जब संजय लीला भंसाली से सलमान-करीना कपूर को छीन ले गए थे प्रियदर्शन, जानें क्या था मामला। - Hindi Filmibeat

Throwback: जब संजय लीला भंसाली से सलमान-करीना कपूर को छीन ले गए थे प्रियदर्शन, जानें क्या था मामला

salman kareena

बॉलीवुड में एक समय में संजय लीला भंसाली और सलमान खान की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। दोनों ने 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी। संजय लीला भंसाली के लिए 'बाजीराव मस्तानी' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस फिल्म के 2003 से ही संजय लीला भंसाली काफी मेहनत कर रहे थे। आखिरकार 2003 में उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल कर ली थी।

संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और करीना कपूर को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया था। दोनों यह फिल्म करने के लिए भी तैयार थे। यहां तक कि, सलमान खान और करीना कपूर ने साथ में फोटोशूट भी कराया था। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा था। यहां तक कि, कॉस्ट्यूम, जेवर तक की तैयारियां कर ली गई थी लेकिन, इसके बाद जो हुआ था इसकी संजय लीला भंसाली ने कल्पना भी नहीं की थी।

दरअसल, सलमान खान ने अचानक फिल्म को छोड़ देने का फैसला किया। उन्होंने बिना संजय लीला भंसाली को कोई जानकारी दिए हुए प्रियदर्शन की फिल्म 'क्योंकि' साइन कर ली। यह फिल्म सलमान खान और करीना कपूर दोनों को ऑफर हुई थी और दोनों ने इस फिल्म को करने का फैसला किया और भंसाली को इसकी सूचना तक नहीं दी थी।

प्रियदर्शन ने किया हाईजैक

प्रियदर्शन ने किया हाईजैक

इस तरह से जिस फ्रेश जोड़ी को भंसाली भव्य अंदाज में बड़े परदे पर लाना चाहते थे, उसे प्रियदर्शन हाइजैक कर गए थे। संजय लीला भंसाली या सलमान खान ने कभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इस घटना के बाद 'बाजीराव मस्तानी' ठंडे बस्ते में चली गई थी।

भंसाली ने बनाई थी 'ब्लैक'

भंसाली ने बनाई थी 'ब्लैक'

सलमान खान और करीना कपूर की इस हरकत के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को छोड़ भंसाली ने 'ब्लैक' बनाने का फैसला किया था। 'ब्लैक' में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से भी ढेर सारा प्यार मिला था।

फ्लॉप हुई 'क्योंकि'

फ्लॉप हुई 'क्योंकि'

इधर, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'क्योंकि' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म के गाने जरूर हिट हुए थे लेकिन, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत परफॉर्म किया था।

2015 में बनी बाजीराव मस्तानी

2015 में बनी बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली ने आखिरकार 'बाजीराव मस्तानी' भी बनाया। 2015 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे।

कैसा रहा प्रदर्शन

कैसा रहा प्रदर्शन

फिल्म ने 184 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस किया था। वहीं, फिल्म को बनाने में कुल मिलाकर 145 करोड़ की लागत आई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X