'मुझे लगा मेरे साथ वो..' जब प्राण ने होटल में रूम किया बुक तो डर गईं थीं अरुणा ईरानी, फूट फूटकर रोईं!

अरुणा ईरानी दिग्गज अदाकाराओं में से एक हैं। इस वक्त वो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उनके कुछ मजेदार किस्से सामने आए हैं जो कुछ समय पहले उन्होने द कपिल शर्मा के शो पर सुनाए थे।
उनका कहना था कि, एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि उनको लगा था कि दिग्गज एक्टर उनका रेप करने वाला है। जी हां, अरुणा ईराना ने इस दिग्गज नेता का नाम बताया तो लोग हैरान हो गए, इस वक्त अभिनेता विलेन के रोल किया करते थे।
अरुणा ईरानी के साथ इस दौरान शो पर रंजीत और प्रेम चोपड़ा मौजूद थे। अरुणा ईराना ने ये भी कहा कि बाद वो फूट फूटकर रोईं थीं और उनका कहना था कि वो कितना गलती थीं।
क्या था वो किस्सा?
अरुणा ईरानी ने बताया कि उनको फिल्म की शूटिंग के लिए हॉंगकॉंग जाना था और इस दौरान उनके अभिनेता प्राण के साथ सफर करना था। उन दोनों ने शूट खत्म किया और वापस इंडिया आते समय हॉल्ट के कारण उनको कलकत्ता में रुकना पड़ा। इसके बाद प्राण उनको डिनर पर ले गए और वो पेग पर पेग लगा रहे थे। खाने के साथ ड्रिंक करते हुए देखकर अरुणा ईरानी काफी डर गईं थीं।
बुक किया होटल में कमरा
इस दौरान प्राण ने बताया कि उन्होने होटल में एक कमरा बुक कर लिया। ये सुनकर अरुणा ईरानी डर गईँ। इसके बाद वो प्राण उनको होटल के कमरे में ले गए और दरवाजे पर छोड़ते हुए कहा लॉक सही से लगा लेना, वो बगल वाले कमरे में ही सो रहे हैं। इसके बाद अरुणा ईरानी काफी रोईं, उनको लगा कि वो कितना गलत सोचती थीँ। अरुणा ईरानी ने ये किस्सा सुनाया तो सभी काफी हैरान थे। उन दिनों विलेन्स की छवि अच्छी नहीं मानी जाती थी। कहते थे कि विलेन किसी महफिल में पहुंच जाएं तो लोग अपनी पत्नियों को छुपा लेते थे।


Click it and Unblock the Notifications











