..................... when prakash kaur reacts on her husband dharmendra second marriage with hema malini - Hindi Filmibeat

ज़ब Dharmendra की दूसरी शादी को लेकर पहली पत्नी ने कह दी थी ऐसी बात, बोलीं- 'हर मर्द हेमा मालिनी को ही...'

dharmendra, hema malini

Dharmendra Hema Malini Marriage: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ जितनी सुर्खियों में रही उससे कहीं ज्यादा लव लाइफ चर्च का विषय बनी रही। एक्टर ने एक नहीं बल्कि दो शादियां रचाई। पहली शादी उनकी अरेंज मैरिज प्रकाश कौर से हुई थी। पहली शादी से एक्टर को चार बच्चे हुए और बाद में एक्टर ने धर्म परिवर्तन कर हेमा मालिनी के साथ शादी रचाई। दूसरी शादी से एक्टर को दो बेटियां हैं।

हेमा मालिनी से धर्म परिवर्तन कर रचाई थी दूसरी शादी

दरअसल, जब धर्मेंद्र फिल्मों में काम कर रहे थे तो उनकी मुलाकात हेमा से हुई। फिल्मों में काम करते-करते दोनों के बीच में प्यार हो गया और एक्ट्रेस पूरी तरीके से वाकिफ थी कि धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा है। लेकिन इसके बावजूद भी वह एक्टर के प्यार में दीवानी हो गई। काफी उतार-चढ़ाव के बाद में दोनों ने साल 1980 में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई। हालांकि पहली पत्नी प्रकाश कौर ने एक्टर को तलाक नहीं दिया। लेकिन धर्मेंद्र की खूब आलोचना की गई।

प्रकाश कौर ने पति की दूसरी शादी पर किया समर्थन

बाद में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने खुद एक इंटरव्यू में उनका समर्थन किया। दरअसल फ़िल्म मैगजीन स्टारडस्ट को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र की दूसरी शादी को लेकर बात की और कहा कि "मैं एक हाउसवाइफ हूं। मेरा घर भी है और बच्चे भी है। इसीलिए मुझे इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि कोई मेरे या फिर मेरी लाइफ के बारे में क्या सोचता है और क्या कहता है।"

प्रकाश कौर ने ट्रोलर्स को लिया आड़े हाथ

प्रकाश कौर ने आगे यह भी कहा कि "हर किसी की लाइफ स्टाइल होती है और किसी पर भी उंगली उठानी नहीं चाहिए? इसीलिए सिर्फ मेरे ही पति क्यों? अगर कोई भी आदमी होता तो मेरी जगह पर हेमा मालिनी को ही चुनता। किसी की हिम्मत भी कैसे हो गई कि मेरे पति को वूमनाईजर कह दिया। जबकि आधे से ज्यादा इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है। सभी हीरो अफेयर कर रहे होते हैं और दूसरी शादी भी की होती है।"

Read more about: dharmendra hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X