"ना तो सुंदर हो और जबड़ा भी टेढ़ा है"... खुद को करीना कपूर समझती थी ये हसीना

Radhika Madan

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री राधिका मदान ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लेकिन वह अपने अभिनय से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही। उन्होंने अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल झेलना पड़ा। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि इंडस्ट्री में आने से पहले उनको यह भी कहा जाता था कि वह ज्यादा खूबसूरत नहीं है और उनका जबड़ा भी टेढ़ा है।

जब राधिका मदान को लोगों द्वारा सुननी पड़ती थी खरी-खोटी

दरअसल राधिका मदान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने संघर्षों को लेकर खुलकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे शुरुआत में कहा जाता था कि मैं ज्यादा सुंदर नहीं हूं और मेरा जबड़ा भी थोड़ा सा टेढ़ा है। मैं काफी ज्यादा हैरान हुआ करती थी क्योंकि मेरे दिमाग में हमेशा करीना कपूर रहा करती थी। लेकिन वह लोग इसको नहीं देख पाए लेकिन अच्छे जौहरी को हीरा दिख जाता है।"

अपने खिलाफ फेक न्यूज़ पढ़कर ऐसी प्रतिक्रिया देती है एक्ट्रेस

इसी इंटरव्यू के दौरान राधिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर उनके बारे में आने वाली फर्जी और फेक न्यूज़ पर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने बारे में लिखी हुई हर एक बात को पढ़ाती है और उन्हें कोई भी चीज अगर मिल जाती है जो कि उनको पसंद नहीं आती तो वह इस पर खूब हंसा करती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पहले वह कई बार नकारात्मकता से काफी प्रभावित हो जाती थी। यहां तक कि खुद को साबित भी करना चाहती थी और गलत धारणाओं को बदलना चाहती थी। लेकिन अब उन्होंने इन सभी बातों को इग्नोर करना सीख लिया है।

राधिका मदान का वर्कफ्रंट

अगर हम राधिका मदान के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सजनी शिंदे में उन्हें देखा गया। इस फिल्म को 27 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को मिला-जुला ही रिस्पांस मिला। इस फिल्म मेंहाई स्कूल टीचर सजनी शिंदे के बारे में बताया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: radhika madan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X