..................... जब भीड़ में फंसी इस एक्ट्रेस को गंदी नीयत से छूने लगे थे लोग, फूट फूटकर रोने लगी हसीना When people started touching Sonakshi Sinha stuck in the crowd with dirty intentions, she cried bitterly - Hindi Filmibeat

जब भीड़ में फंसी इस एक्ट्रेस को गंदी नीयत से छूने लगे थे लोग, फूट फूटकर रोने लगी हसीना

sonakshi sinha

सितारों को जनता काफी प्यार करती है लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जो कि काफी डरावना होता है। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करेंगे जिसको देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी।

लाखों सिक्योरिटी को तार तार करके एक्ट्रेस के साथ ऐसी अभद्रता हुई जिसको आजतक वो भूल नहीं पाई हैँ। हम बात कर रहे हैं दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की जो कि भीड़ में फंस चुकी हैं। इस दौरान सोनाक्षी का बुरा हाल हुआ था और कुछ लोग उनको गंदी नियत से इधर उधर छूने लगे थे।

जी हां, एक्ट्रेस का दिल आज भी उस घटना को लेकर दहल जाता है। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेत्रियां काफी सिक्योरिटी के साथ ही किसी इवेंट या पब्लिक गैदरिंग में पहुंचती हैं।

दबंग के वक्त हुआ ये हादसा

ये बात साल 2010 की है जब हसीना ने सलमान खान के साथ फिल्म फिल्म दबंग से अपना दमदार डेब्यू किया था। इस दौरान वो एक इवेंट पर पहुंची थी। लेकिन यहां भीड़ इतनी बढ़ गई की मामला हाथ से निकल गया था। कुछ अराजक तत्वों ने इस सोनाक्षी सिन्हा को जबरदस्ती छूने की कोशिश की। ये घटना साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। इस घटना से एक्ट्रेस इतनी ज्यादा हिल गई थीं कि वहीं पर फूट-फूटकर रोने लगी थीं। सोनाक्षी सिन्हा इतना डर गईं थीं कि उनका चेहरा इसका दर्द बयां कर रहा था।

वर्कफ्रंट

फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा एक सफल एक्ट्रेस हैं और कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। काफी समय से उनका नाम एक फिल्म से जुड़ रहा है जिसमें वो हुमा कुरैशी के साथ दिखने वाली हैँ। इसके अलावा उनका नाम अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जुड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव हैं।

Read more about: sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X