'बेटी को डुबाकर मार देती..' जब विलेन को असली क्रिमिनल समझने लगे थे लोग, शादी के बाद सास को मिलते थे ताने!

ranjeet

कहते हैं कि सितारे पर्दे पर जो कुछ भी करते हैं लोग उसी से उनकी इमेज बना देते हैं। ऐसा ही कुछ एक एक्टर के साथ हुआ था जो कि अपनी फिल्मों में रेप सीन के लिए पहचाना जाने लगा था।

उस दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि लोगों को उनसे डर तक लगने लगा था। लोगों के सच में लगने लगा था कि ये इंसान रेपिस्ट है और सास ने तो ऐसा ताना मारा था जो कि वो आज तक नहीं भूले हैं। हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्टर रंजीत की।

80 के दशक की लगभग हर फिल्म में रंजीत नजर आते थे और कुछ ऐसा करते थी जो कि उनकी पहचान बन गई। रंजीत की निजी जिंदगी में इतना असर पड़ने लगा था कि लोग उनके साथ अपनी बेटी की शादी तक नहीं करवाना चाहते थे। रंजीत ने बताया था कि उनकी मां को ताने मिलते थे कि विलेन से शादी करने से अच्छा है कि वो बेटी को जहर दें दें।

इंटरव्यू में खुलासा

रंजीत ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। रंजीत बोले, ''जब मेरी शादी हुई थी तो ससुराल पक्ष की तरफ से एक आदमी ने मेरी सास से बात की थी। उन्होने कहा था कि विलेन से शादी करवाने से अच्छा था कि अपनी बेटी को या तो जहर दे देती या फिर पानी में डुबाकर मार देती।

इसके अलावा उन्होने कहा कि विलेन है वो, अपनी बेटी के शरीर में चोट के निशान चेक करना कहीं मारता पीटता तो नहीं है। इसके बाद मेरी सास ने कहा था कि, अगर कोई पिटेगा तो रंजीत मेरी बेटी से पिटेगा।'' रंजीत का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि ऐसी ही कई कहानियां हैं जो कि विलेन्स को लेकर सामने आती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ranjeet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X