डेट पर आपने कुछ किया नहीं इसलिए.. जब परिणीति ने वेलेंटाइन डे को ओवरेटेड कहने पर आलिया से किया था ऐसा मजाक

वेलेंटाइन वीक चल रहा है और इस मौके पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं। सितारे भी इस सप्ताह काफी एंजॉय करते हैं। इस वक्त आलिया भट्ट का का वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो वेलेंटाइन डे को ओवररेटेड कहती हुईं नजर आ रही है।
जी हां, इसके साथ आलिया भट्ट ने अपनी एक बेहद खराब डेट का भी जिक्र किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस दौरान आलिया भट्ट कॉफी विद करण में थीं और करण जौहर से बात कर रही थीं। ये एक पुराना वीडियो है जो कि साल 2014 में शूट किया गया था।
आलिया ने कहा था कि, "वेलेंटाइन डे को वास्तव में बहुत ज़्यादा महत्व दिया गया है!" ये बात सुनकर करण जौहर ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कह रही है क्योंकि उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, तो आलिया ने कहा, "नहीं! वैलेंटाइन डे और नया साल, एक बार मेरा बॉयफ्रेंड मुझे वैलेंटाइन डे पर बाहर ले गया और उसने पूरे समय मुझसे बात नहीं की। इसलिए मुझे लगता है कि इसे ज़्यादा महत्व दिया गया है।"
इस दौरान आलिया भट्ट के साथ शो पर दिखीं परिणीति चोपड़ा ने भी रिएक्शन दिया था। परिणीति ने ये जानना चाहा था कि सच में उस डेट में क्या हुआ था। इसपर आलिया ने खुलासा करते हुए कहा कि, "कुछ नहीं किया, हम बस छोटे थे। हम छोटे थे।"
परिणीति ने मजाक करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि इसीलिए उन्होंने आपसे बात नहीं की क्योंकि आपने कुछ नहीं किया!' इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर फिर से बात कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
हाल ही में फिल्मफेयर जीतने वाली आलिया भट्ट फिल्म जिगरा में नजर आएंगी। जिसका निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। आलिया के पास पाइपलाइन में लव और वॉर भी है, जो उन्हें निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिर से जोड़ती है। फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। देखना ये है कि फिल्म कब फ्लोर पर आती है और लोग इसका आनंद लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications