'क्या तुम आज रात यहां नहीं रुकोगी...?' जब प्रोड्यूसर ने पंचायत की इस हसीना से मांगा रोल के बदले फेवर

Panchayat season 3 Neena Gupta

Panchayat Season 3 Actress Neena Gupta Casting Couch: नीना गुप्ता बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने काफी कास्टिंग काउच का सामना किया है और इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था। इंडस्ट्री में कई सारे सितारों के साथ ऐसा हो चुका है कि लोगों ने उनसे फीवर मांगे।

हालांकि आज हम आपको नीना गुप्ता के कास्टिंग काउच की घटना के बारे में बताने वाले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने उनको फोन किया और होटल के एक कमरे में मीटिंग के लिए बुलाया। इस दौरान प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता से रोल ऑफर करने के बदले में फेवर मांगा।

नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया कि वह एक दिन मुंबई के पृथ्वी थिएटर में अपना परफॉर्मेंस खत्म करने के बाद होटल जाने की तैयारी कर रही थी। दरअसल जुहू से उन्हें यह होटल पास पड़ रहा था।

हालांकि उन्हें कुछ गलत होने का एहसास पहले ही हो गया था। एक्ट्रेस ने इस पर बताया कि "उस समय मेरे मन में ख्याल आया कि मुझे सीढ़ियों से ऊपर नहीं जाना चाहिए तो मैंने सोचा कि उसको ऊपर से नीचे लॉबी में बुला लिया जाए।"

लेकिन नीना गुप्ता को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनके इस बर्ताव से उनके हाथ से यह रोल निकल ना जाए। जिसके चलते उन्होंने ऊपर कमरे में जाना ही ठीक समझा और वहां पहुंचने के बाद प्रोड्यूसर ने उनको फिल्म की कहानी सुनाई। इस दौरान प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस को हीरोइन की दोस्त का रोल ऑफर किया था।

हालांकि जब नीना गुप्ता को यह पता चला तो उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। जब वह वहां से चलने लगी तो प्रोड्यूसर ने कुछ ऐसा कहा कि वह दंग रह गई। अभिनेत्री ने बताया कि प्रोड्यूसर ने उनसे कहा कि "कहां जा रही हो? क्या तुम यहां पर रात नहीं गुजारोगी?"

एक्ट्रेस ने बताया कि "यह सुनकर मेरा खून सूख गया और मुझे ऐसा लग रहा था कि किसी ने बाल्टी भरकर बर्फ का पानी मेरे सिर पर डाल दिया है।" लेकिन एक्ट्रेस ने बताया कि प्रोड्यूसर ने उन्हें कुछ भी करने के लिए फोर्स नहीं किया।

Read more about: panchayat season 3 neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X