..................... When Pakistani actor Fawad Khan refused to do kissing scene with Alia Bhatt and Sonam Kapoor - Hindi Filmibeat

जब पाकिस्तानी एक्टर ने आलिया-सोनम के साथ किसिंग सीन देने से किया था इंकार, बोले- 'मैं गिरगिट की तरह रंग...'

Fawad Khan, Alia Bhatt

फवाद खान एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने साल 2014 में सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फवाद की पर्सनालिटी ऐसी है कि उन्हें देखकर उन पर कोई भी फिदा होने को मजबूर हो जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फवाद खान ने आलिया भट्ट के साथ में कपूर एंड संस फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म में आलिया के साथ और खूबसूरत फिल्म में सनम के साथ एक्टर का किसिंग सीन दिखाया गया था।

फवाद खान ने सोनम कपूर और आलिया भट्ट को किसिंग सीन देने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर ने ऑन स्क्रीन किसी भी हीरोइन को किस करने से साफ मना किया था। फवाद खान ने फिल्म मेकर से कह दिया था कि मेरी ऑडियंस को ऐसा करना यानी कि किस करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। इसीलिए मैं उनकी फिलिंग्स का सम्मान करुंगा।

फवाद खान ने इस पर आगे यह भी कहा था कि वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे कि उनकी ऑडियंस को बुरा लगे। वह इस तरह की चीजों के चलते अपनी ऑडियंस को गंवा नहीं सकते हैं। एक्टर ने इस पर आगे कहा कि "मुझे पाकिस्तान वापस जाकर वहां पर भी काम करना है। मैं अभी भारत में काम कर रहा हूं तो गिरगिट की तरह रंग नहीं बदल सकता हूं।"

आलिया भट्ट ने डेकेन क्रॉनिकल को इस बारे में बात करते हुए बताया था कि उनका फवाद खान के साथ में किसिंग सीन भी था। लेकिन एक्टर इस पर तैयार नहीं थे। खबरों के अनुसार बैटल फॉर बिट्टोरा.में भी सोनम कपूर के साथ फवाद का इंटीमेट सीन होना था। लेकिन इसके लिए भी एक्टर ने साफ मना कर दिया था। इसी के लिए एक्टर के हाथ से यह फिल्म निकल गई थी और ठंडे बस्ती में चली गई थी।

Read more about: fawad khan alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X