जब इस एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, ऐसा था राज कपूर का रिएक्शन

इंड्स्ट्री में कुछ किस्से ऐसे हो जाते हैं जो कि अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस वक्त भी एक किस्से को लेकर चर्चा है। ये किस्सा एक दिग्गज हीरो का जिनको एक एक्ट्रेस जोरदार तमाचा मार दिया था।
हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर की। बता दें कि ये सच में हुआ था और ये एक फिल्म का सीन था। कहा जाता है कि इसको शूट करना उतना भी आसान नहीं था जितना ये लग रहा था क्योंकि निर्देशक राज कपूर ऋषि को थप्पड़ मारने की पद्मिनी की कोशिशों से पूरी तरह प्रभावित नहीं थे।
इसके लेकर खुद एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था। पद्मिनी ने कहा था कि राज कपूर के द्वारा शॉट ओके करने से पहले उन्हें ऋषि को कई बार थप्पड़ मारना पड़ा था। इसके बाद इस बात को लेकर चर्चाएं होने लगी थीँ।
थप्पड़ को लेकर ऐसे शूट हुआ सीन
पद्मिनी ने बताया, "थप्पड़ मारने वाला सीन वाह, मुझे पता है। मुझे चिंटू को थप्पड़ मारना था और निश्चित रूप से एक्शन में सामान्य रूप से क्या होता है, और वे थप्पड़ को एक्शन के साथ तालमेल बिठाते हैं। लेकिन राज अंकल ऐसा नहीं चाहते थे, वह चाहते थे कि मैं उन्हें थप्पड़ मारूं, और फिर उन्होंने कहा, 'नहीं, तुम थप्पड़ मारो, मुझे रियल तरह का शॉट चाहिए'। तब चिंटू ने मुझसे कहा, 'तुम आगे बढ़ो और मुझे थप्पड़ मारो।'' इसके बाद एक्ट्रेस ने थप्पड़ मारा और वो सीन काफी पॉपुलर हुआ था।
कई फिल्मों में साथ किया काम
ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की सबसे मशहूर फिल्म का नाम प्रेम रोगी है। इस फिल्म के गाने काफी शानदार थे। फिल्म हिट भी हुई थी। साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में पद्मिनी और ऋषि को स्टार क्रॉस प्रेमी के रूप में दिखाया गया था। फिल्म में कई यादगार दृश्य हैं, जिसमें एक दृश्य भी शामिल है जिसमें पद्मिनी ऋषि को थप्पड़ मारती है। फिलहाल पद्मिनी किसी तरह की फिल्म का हिस्सा नहीं बनती हैँ। ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











