जब भरे सेट पर इस हसीना ने Rishi Kapoor पर की थी चमाटों की बरसात! जानें क्या था पूरा मामला

Padmini Kolhapure Slapped Rishi Kapoor: पद्मिनी कोल्हापुरे हिंदी सिनेमा की एक टॉप हसीना हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म प्रेम रोग में भी काम किया था। लेकिन आपको बता दें कि खुद एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक बड़ा राज खोला था और बताया था कि उन्होंने ऋषि कपूर को सच में 7 से 8 थप्पड़ मारे थे।
साल 1982 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म प्रेम रोग में ऋषि कपूर ने देव का किरदार निभाया था। तो वही पद्मिनी को विधवा मनोरमा के किरदार में देखा गया था। लेकिन देव उनको प्यार करने लगे थे और फिल्म को राज कपूर ने बनाया था। यह फिल्म विधाता के बाद उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी।
लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान पद्मिनी ने बताया था की फिल्म प्रेम रोग के एक सीन के दौरान उन्हें नकली में नहीं बल्कि ऋषि कपूर को असली में 7 से 8 बार थप्पड़ मारना पड़ा। इसके चलते ऋषि कपूर का पूरी तरीके से लाल हो चुका था। मैं जब उन्हें थप्पड़ मार रही थी तो अपना हाथ धीमा कर देती। लेकिन राज कपूर चाहते थे कि मैं उन्हें जोर से थप्पड़ मारूं।
पद्मिनी ने इस पर आगे बताया कि "मेरा हाथ तो उठता लेकिन फिर उनके गाल के पास जाकर धीमा पड़ जाता। फिर राज अंकल ने मुझे कहा कि नहीं मुझे ऐसा नरम थप्पड़ नहीं चाहिए। इसके लिए हमें 7 से 8 रीटेक लेने पड़े। कभी टेक्निकल इशू होता तो कभी लाइट और कैमरा का इशू हो जाता। मैं इस पर सोच रही थी कि मुझे इतने थप्पड़ खाने पड़ते तो क्या होता।"


Click it and Unblock the Notifications











