जब कास्टिंग डायरेक्टर ने Nora Fatehi को बुलाया घर, कर डाली ऐसी हरकत, फूट-फूटकर रोने लगी थी डांसिंग क्वीन

Nora Fatehi Struggling Days: नोरा फतेही बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने एक्टिंग और डांस के बलबूते पर हर किसी का दिल जीत लिया है। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। आज हम आपको नोरा फतेही की स्ट्रगल के दिनों की कहानी बताने वाले हैं। जिसके चलते वह फूट-फूट कर रोने लगी थी।
दरअसल नोरा फतेही ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगलिंग के दिनों की बात की थी। उन्होंने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें कैसे रिजेक्शन मिले। एक किस्सा बताते हुए नोरा फतेही काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने बताया कि स्ट्रगलिंग के दिनों में एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें घर बुलाया। इसके बाद एक्ट्रेस को उन्होंने डांटा और कहा कि "हमें तुम्हारे जैसे लोग नहीं चाहिए, फिल्म इंडस्ट्री तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से परेशान है और तुम लोग सब तरफ हो, जहां से आई हो वहां वापस चली जाओ।"
नोरा फतेही ने बताया कि इस बात का उन्हें बहुत बुरा लगा और वह फूट-फूट कर रोने लगी। इसके बाद वह तुरंत वहां से निकल गई थी। एक्ट्रेस को हिंदी ना आने की वजह से अक्सर ऑडिशन में उनका मजाक उड़ाया जाता था। हालांकि अब ऐसा कुछ भी नहीं है और वह कई डांसिंग नंबर्स में देखी जा चुकी हैं। नोरा को चर्चित म्यूजिक एल्बम्स में भी देखा गया है। जिसमें बादशाह का गाना 'गर्मी' और गुरु रंधावा का गाना 'नाच मेरी जान' भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications