इस एक्टर ने अवार्ड शो में कर दी थी किंग खान की बेज़्ज़ती, अब काम मिलने में हो रही परेशानी

नील नितिन मुकेश बॉलीवुड के काफी जाने माने एक्टर माने जाते हैं. बता दें कि उन्होंने तकरीबन इंडस्ट्री में 20 फिल्मों में काम कर चुका होगा. लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें काम ढूंढने में काफी ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा. उन्हें आखिरी बार साल 2019 में 'साहो' फिल्म में देखा गया था. लेकिन अब हाल ही में उनका वीडियो 'तू मेरी आशिकी' काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात पर दुख जाहिर किया था कि इंडस्ट्रीज एक तरह से उनको भूल चुकी है. यहां तक की उन्होंने इस घटना को भी याद किया जब एक अवॉर्ड शो में उन्होंने शाहरुख खान को झिड़क दिया. उनका यह वीडियो भी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ था.
नील नितिन मुकेश को नहीं मिल रहा काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नील नितिन मुकेश ने कई सारे अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर्स के साथ में फिल्मों में काम किया हुआ है. इसके बावजूद भी उन्हें काम मिलने में काफी ज्यादा परेशानियां आ रही है. एक्टर ने सिद्धार्थ कानन के एक चैट शो पर बताया था कि उन्हें काम मांगने में बिल्कुल भी शर्म नहीं आती. वह लोगों को फोन करके काम मांगते हैं तो लोग उनसे वादा कर लेते हैं. लेकिन कभी भी बुलाते नहीं है और इस बात का उन्होंने दुख जाहिर किया.
शाहरुख़ खान को कहा था भरी महफ़िल में शटअप
इसी के साथ साथ कुछ साल पहले एक अवॉर्ड शो में नील नितिन मुकेश ने शाहरुख खान को 'शटअप' कह दिया था. जब एक्टर से पूछा गया कि इस बात पर क्या उनको अफसोस है? तो उन्होंने बताया कि "यह बेज्जती करने के लिए था ही नहीं. वह तो मस्ती कर रहे थे, मैंने भी मस्ती कर ली. ये बात वह भी जानते हैं और मैं भी जानता हूं."
नील नितिन मुकेश और शाहरुख खान का हुआ था वीडियो वायरल
जब नील नितिन मुकेश से पूछा गया कि क्या यह सब स्क्रिप्टेड था. जिस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि "अगर आप इसे स्क्रिप्टेड कहना चाहते हैं तो कह सकते हैं. लेकिन उन्होंने बस मुझे यही कहा था कि मैं मस्ती करूंगा. तू भी कर लेना. नील ने पूछा कि सर किस लेवल की मस्ती कर सकते हैं. जिस पर शाहरुख खान ने कहा कि जो तू सोच सकता है. नील नितिन मुकेश ने इसी पर बताया कि उन्होंने मुझे छूट दी और मैंने मस्ती कर ली. बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि बढ़िया किया यार तूने. इसीलिए मैं अपने बड़ों का अपमान नहीं करता. मेरी रगों में मुकेश का खून है और मैं कभी भी जानबूझकर किसी का अपमान नहीं करूंगा."


Click it and Unblock the Notifications











