Ranbir Kapoor : जब रणबीर कपूर को सिगरेट पीता देख मां नीतू कपूर ने सोचा...

लव रंजन के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'तु झूठी मैं मक्कार' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर जब इसका प्रमोशन कर रहे थे तो उस समय उन्होंने कई इंटरव्यूज भी दिए। इन इंटरव्यूज में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने उस वाक्ये के बारे में बताया जब वह छोटे थे और उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें स्मोकिंग करते हुए पकड़ लिया था। साथ ही रणबीर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा झुठ किससे बोला है। खास बात यह रही कि रणबीर ने अपने हर इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी राहा के बारे में ढेर सारी बातें भी की थी।
सबसे ज्यादा झूठ मां नीतू कपूर से :
अपने फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किये। उन्होंने बताया कि अपनी जिंदगी में उन्होंने अपनी मां से सबसे ज्यादा झूठ बोला है। इतना ही नहीं रणबीर ने यह भी बताया कि उन्हें बचपन में खुब मार भी पड़ती थी। दरअसल, बचपन में रणबीर बेहद शरारती हुआ करते थे। इसलिए उन्हें मां नीतू कपूर से खुब मार पड़ती थी। लेकिन अब वह बदल गये हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान ही खुलासा किया कि अब वह पहले से काफी बदल गये हैं और शरारतें भी कम करते हैं।
पहली बार सिगरेट पीने की बात मां को पता चली :
इस इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने उस घटना का भी जिक्र किया, जब उन्होंने पहली बार सिगरेट पी और उनकी मां को इस बारे में पता चल गया। रणबीर कपूर ने कहा, " वह एक अजीब पल था क्योंकि मैंने अपनी मां को इससे पहले कभी इतना उदास नहीं देखा था।" रणबीर कपूर ने आगे बताया कि उनकी मां को लगा कि वह हेरोइन का नशा कर रहे हैं। इसके बाद रणबीर ने उन्हें यह समझाने की कोशिश नहीं की कि वह रुक जाएंगे और फिर कभी सिगरेट नहीं पीएंगे। लेकिन रणबीर ने अपनी मां से माफी जरूर मांगी। वह उनसे तब तक माफी मांगते रहे जब तक नीतू कपूर ने उन्हें माफ नहीं कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications

