जब नयनतारा ने भरी महफिल में की थी अल्लू अर्जुन की बेइज्जती? पुष्पा बनकर एक्टर ने ऐसे लिया था बदला!

Allu Arjun Nayanthara Video: कहते हैं कि अगर आपका वक्त अच्छा चल रहा है तो उस वक्त आपको किसी दूसरे को नीचा नहीं दिखाना चाहिए। कई बार जिसको आपने नीचा दिखाया होता है वो आपके ऊपर चला जाता है और आपके पास पछतावे के सिवा कुछ और नहीं होता है।

Allu Arjun

ऐसा ही कुछ साउथ की अदाकारा नयनतारा के साथ हुआ था। एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें उनको अल्लू अर्जुन की बेइज्जती करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल इस वीडियो में नयनतारा को अवॉर्ड मिलना था और इसके देने के लिए मंच पर अल्लू अर्जुन को इनवाइट किया गया था। अल्लू अर्जुन आए लेकिन नयनतारा ने सबके सामने उनसे अवॉर्ड लेने से इंकार कर दिया।

ऐसे दिया जवाब?

वीडियो में आप देखेंगे कि नयनतारा ने किस तरह से मंच पर अवॉर्ड लिए खड़े अल्लू अर्जुन को इंकार करते हुए किसी और को ऊपर बुलाया और अवॉर्ड लिया। इस दौरान सभी अल्लू अर्जुन का चेहरा देख रहे थे और लगातार हंस रहे थे। ये वो वक्त था जब अल्लू अर्जुन इतने बड़े स्टार नहीं थे। वक्त बदला और पु्ष्पा ने एंट्री मारी।

देखते ही देखते अल्लू अर्जुन सुपरस्टार बन गए। अब बारी थी अल्लू अर्जुन के अवॉर्ड लेने की और वो मंच पर थे। नयनतारा नीचे बैठकर ये सब देख रहीं थीं। अल्लू अर्जुन आते हैं और पुष्पा वाला पोज करते हैं। सभी तालियां बजाते हैं और हंसते हैं। लेकिन नयनतारा का चेहरा उतरा हुआ था। अल्लू अर्जुन फिर पुष्पा वाला पोज करते हुए 'झुकेगा नहीं साला' के अंदाज में जवाब देते हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अच्छा रिवेंजफुल एक्शन।''' एक ने लिखा, ''सलमान खान के साथ कोई ऐसा करता तो भाईजान उसको फार्म हाउस ले जाते।'' एक ने लिखा, ''घमंड तब तक ही रहता है जब तक सामने वाले की औकात का पता ना हो।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छी प्रतिक्रिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: nayanthara allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X