जब नरगिस दत्त ने रेखा पर लगाए थे लांछन, कहा- मर्दों को अपनी तरफ...

Nargis Dutt, Rekha

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रेखा हमेशा से ही अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में बनी रही है। लेकिन इससे भी ज्यादा उन्हें अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनते हुए देखा गया है। कई बार उनका नाम उन्हीं के को-स्टार्स के साथ में जुड चुका है। यहां तक कि रेखा कई सारी कंट्रोवर्सी के साथ में भी जुड़ चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी बता दें कि उनका नाम सुनील दत्त और उन्हीं के बेटे संजय दत्त के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। बताया तो यह भी गया कि संजय की मां नरगिस, रेखा को जरा भी पसंद नहीं करती थी औरइसी वजह से एक इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर भी काफी कुछ कह दिया था।

नरगिस ने रेखा को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय दत्त और रेखा ने साल 1984 में फिल्म 'जमीन आसमान' में साथ में काम किया। फिल्म के साथ-साथ दोनों के अफेयर के चर्चे भी होने लगे। खबरें तो यह भी आई कि दोनों ने चुपचाप शादी रचाई है। जिसके बाद में संजय दत्त ने एक मैगजीन में इस पर ऑफीशियली बयान दिया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि संजय दत्त की मां नरगिस इससे पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। लेकिन नरगिस ने 1976 में एक इंटरव्यू के दौरान रेखा के लिए कहा था कि "वह इस तरह से इशारा करती है कि जैसे मर्दों को वह हिंट दे रही हो कि आसानी से उपलब्ध है। यहां तक कि कुछ लोग तो उन्हें जादूगरनी से ज्यादा कुछ भी नहीं समझते।"

नरगिस ने रेखा की दिक्कतों का किया ज़िक्र

यहां तक कि कुछ खबरों की मानें तो नरगिस दत्त ने यह भी कह दिया था कि "कई बार मुझे ऐसा लगता है कि मैं उसे समझ चुकी हूं। मुझे उसकी दिक्कत भी समझ आ चुकी है। मैंने अपने जीवन में कई बार ऐसे बच्चों के साथ में काम किया है जिनको साइकोलॉजिकल दिक्कतें होती है। इसीलिए उसको एक मजबूत मर्द की आवश्यकता है।"

कैंसर के कारण नरगिस का हुआ था निधन

अगर हम नरगिस दत्त की बात करें तो आपको बता दें कि उनका निधन 3 मई 1981 में कैंसर के कारण हो गया था। बता दें कि संजय दत्त की डेब्यू फिल्म 'रॉकी' 6 मई 1981 में रिलीज हुई थी और उसके 3 दिन पहले ही उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नरगिस दत्त खुद भी एक मशहूर अदाकारा रह चुकी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सारी हिट फिल्में भी दी।

More from Filmibeat

Read more about: nargis dutt rekha sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X